प्रजा पालना को जनता का पूर्ण समर्थन : भट्टी विक्रमार्का

हैदराबाद, उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का ने शहरी निकाय चुनावों में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी की शानदार जीत पर हर्ष जताते हुए कहा कि जनता ने प्रजा पालना का पूर्ण समर्थन करते हुए अपना फैसला दिया है।

चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि जनता की आशा और आकांक्षाओं के अनुसार हमारी सरकार और जिम्मेदारी से काम करेगी। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों से सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मूलभूत संरचना जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सशक्तिकरण की दिशा में निष्ठा से काम कर रही है।

यह भी पढ़ें… जीएचएमसी चुनाव के लिए केटीआर सक्रिय

मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी, श्रीधर बाबू, पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी, पोन्नम प्रभाकर, लक्ष्मण व अन्य मंत्रियों ने शहरी निकाय चुनावों में कांग्रेस की जीत पर हर्ष जताते हुए जनता को धन्यवाद दिया।

Exit mobile version