ग्राम पंचायतों के लिए स्थायी भवन : भट्टी विक्रमार्का

हैदराबाद, उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का ने कहा कि आगामी तीन वर्षों में राज्य में सभी ग्राम पंचायतों के लिए स्थायी भवनों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने पंचायती राज अधिकारियों को इससे संबंधित योजनें तैयार करने को कहा है। उन्होंने आज सचिवालय में बजट पूर्व बैठकों के दौरान मंत्रियों जूपल्ली कृष्णा राव, सीतक्का, पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी और विवेक के साथ संबंधित विभागों की बजट प्रस्तावों पर चर्चा की।

इस अवसर पर भट्टी ने कहा कि जहाँ भी जगह उपलब्ध हो, वहाँ तहसीलदार कार्यालयों और एमपीडीओ कार्यालयों को मिलाकर निर्माण करने के अवसरों पर विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि शहरों में सड़कों पर कुछ लोग शिशुओं को गोद में बिठा कर भीख मांग रहे हैं। उन्होंने सभी शिशुओं को शिशुविहारों में स्थानांतरित करने के आदेश दिये। उन्होंने अधिकारियों को सलाह दी कि वे उद्योगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उनके अनुसार उन्नत प्रौद्योगिकी केंद्रों (एटीसी) में पाठ्यक्रम तैयार करें।

यह भी पढ़ें… वेलुगुमट्ला पीड़ितों को नए आवासदे सरकार : के. कविता

एजेंसी क्षेत्रों में रेत खनन पर जनजातीय एजेंसियों को प्राथमिकता

भट्टी ने यह भी स्पष्ट किया कि एजेंसी क्षेत्रों में रेत खनन केवल जनजातीय एजेंसियों द्वारा ही किया जाना चाहिए। इसके अलावा भट्टी ने संबंधित अधिकारियों को राज्य में पर्यटन को उच्च स्तर पर विकसित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के आदेश दिया। उन्होंने कहा कि कव्वाल, श्रीशैलम जैसे टाइगर जोन विकसित किए जाएँ और पर्यावरण और मंदिर पर्यटन योजनाओं को इस तरह से तैयार किया जाए कि बड़े पैमाने पर पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके। उन्होंने कहा कि आबकारी पुलिस स्टेशनों के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार किए जाएँ।

साथ ही जोड़ा कि युवाओं को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसानों को लेकर जागरूक करने आवश्यक कदम उठाने का सुझाव दिया। उन्होंने अधिकारियों को ग्राम स्तर पर इस मामले को लेकर कला रूपों में प्रदर्शनों का आयोजन करने की सलाह दी।  

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button