Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

किसानों की जान के लिए खतरा है कीटनाशक दवा : कृषि मंत्री तुम्मला नागेश्वर राव

हैदराबाद, विधानसभा ने केंद्र सरकार से पैराक्वाट डाइक्लोराइड (खरपतवार नाशक) पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह करते हुए प्रस्ताव पारित किया। कृषि मंत्री तुम्मला नागेश्वर राव ने सदन में यह प्रस्ताव पेश करते हुए बताया कि इस कीटनाशक दवा का इस्तेमाल किसान खरपतवार को नियंत्रित करने के लिए करते हैं, जो किसानों व कृषि मजदूरों की जान के लिए खतरनाक है। इसीलिए यह प्रस्ताव पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक जानलेवा केमिकल है और कई देशों में इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

मंत्री ने चिंता जताई कि इस कीटनाशक के इस्तेमाल से किसानों और कृषि मजदूरों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोगों ने इस दवा को खाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि यह टिकाऊ जैविक खेती के लक्ष्यों में रुकावट बन गयी है। उन्होंने केंद्र सरकार से इसके निर्यात, तैयारी, भंडारण, परिवहन, बिक्री, उपभोग पर प्रतिबंध लगाने की अपील की। इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए सत्ता पक्ष व विपक्ष के सदस्यों ने इस कीटनाशक दवा पर प्रतिबंध लगाने का सुझाव दिया।

यह भी पढ़ें… राघवा कंस्ट्रक्शन्स की जाँच सीबीआई को देने तैयार, बीआरएस पर बरसे रेवंत

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button