फाल्गुन मेला : काचीगुड़ा श्री श्याम मंदिर में उत्सव की धूम
हैदराबाद, श्री श्याम मंदिर सेवा समिति द्वारा काचीगुड़ा स्थित श्री श्याम मंदिर में फाल्गुन मेला उत्साह के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के बीच आयोजित किया गया। बाबा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त उमड़े। फाल्गुन सुदी एकादशी पर आयोजित फाल्गुन उत्सव पर मंदिर को अत्यंत भव्य रूप से पुष्पों और जगमगाती रौशनी से सजाया गया। इस दौरान श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया गया, जिसकी छटा देखते ही बनती थी।

मंदिर में छप्पन भोग का दरबार सजाया गया। सुबह से ही भक्त बाबा के दर्शन के लिए उमड़े। श्याम भक्तों द्वारा विभिन्न संगठनों और संस्था के सहयोग से नाचते गाते बाबा के दर्शन कर निशान अर्पित किये गए। बाबा के दर्शन का क्रम सुबह से आरंभ हुआ, जो दोपहर 2 बजे तक और उसके बाद शाम 4 बजे से देर रात्रि तक जारी रहा।

यह भी पढ़ें… एकल अभियान, दक्षिण भारत प्रभाग-09 का संरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
हजारों की संख्या में उमड़े भक्तों एवं मुख्य अतिथि का स्वागत श्री श्याम मंदिर सेवा समिति के मानद मंत्री इंद्रकरण अग्रवाल, सह-मंत्री रामदेव अग्रवाल, राजकुमार विग, नरसिंग जायसवाल, पूर्व पार्षद कन्ना रमेश यादव, डी.डी. रामबाबू, रूबी मिश्रा सहित अन्यों ने किया। अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूर्ण योगदान प्रदान किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



