पित्ती ट्रस्ट एवं अग्रवाल सेवा दल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर
हैदराबाद, बदरी विशाल पन्नालाल पित्ती ट्रस्ट एवं अग्रवाल सेवा दल द्वारा जोशी समाज के सहयोग से 164वाँ निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर बेगम बाजार स्थित एलएमजी स्मार्ट किड्स हाई स्कूल में आयोजित किया गया, जिसका 274 से अधिक लोगों ने लाभ लिया।

अग्रवाल सेवा दल के अजीत गुप्ता द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शिविर में किम्स सनशाइन अस्पताल, बेगमपेट द्वारा हड्डी, हृदय, ईसीजी 2डी ईको, बीएमडी, आरबीएस, रक्तचाप, सामान्य चिकित्सा की सेवा प्रदान की गई। ऑर्थो डॉ. गायत्री, डॉ. मबरूर, नर्सिंग स्टाफ रानी, संगीता, मल्लेश्वरी, अनुषा, बीएमडी तकनीशियन अनिल, 2डी ईको टेक्नीशियन अक्षिता, विपणन उदय कुमार ने सेवा प्रदान की।
मोतियाबिंद के 6 ऑपरेशन की व्यवस्था और सामान्य जाँच की सेवा
लॉयंस क्लब ऑफ हैदराबाद, साधुराम आई हॉस्पिटल, दोमलगुड़ा द्वारा 178 रोगियों के नेत्रों की क्रीनिंग की गई। अवसर पर 149 लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किये गये और 6 लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन की व्यवस्था की गई। के.एच. भगवान, प्रतीक्षा, पी. यादगिरी, नरसिंग राव, रामकृष्ण ने सहयोग प्रदान किया। शिविर में डॉ. अखिल क्लीनिक (पूरनदास रणछोड़दास) के डॉ. अखिल सुगंधी, डॉ. मीनल सुगंधी ने सामान्य जाँच की सेवा प्रदान की। फिजियोथेरेपी की सेवा बजाज फिजियो केयर की डॉ. सुनीता ने दी। दाँतों की जाँच एसएनआर डेंटल के डॉ. एस. नवनीत राज, डॉ. एस. निखिल राज ने की। श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति द्वारा 1 विकलांग रोगी को सेवा प्रदान की गयी।
यह भी पढ़ें… रामकोट में श्री सच्चाई माता की भव्य सामूहिक पहेड़ी और प्रसादी समारोह
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व पार्षद लाल सिंह, तेलंगाना सरकार मत्स्य विभाग अध्यक्ष मेट्टू साई कुमार, भाग्यनगर श्रीराम नवमी उत्सव समिति के अध्यक्ष डॉ. भगवंत राव, महेश बैंक के वाइस चेयरमैन गोविंद राठी, पूर्व पार्षद मेट्टू वैकुंठम, कांग्रेस नेता कन्हैयालाल साहू, रघुनंदन चौधरी, शिविर संयोजक एवं अग्रवाल सेवा दल के प्रदीप अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, सुरेंद्र गोयल, अजीत गुप्ता, कैलाश केड़िया, निखिल राणासरिया, दीपक गुप्ता, स्थानीय भागीदार जोशी समाज के सुरेश जोशी, विक्की जोशी, सुधाकर जोशी, देवा जोशी, निम्बा जोशी, शंकरलाल यादव, राजू लाल यादव, रूपलाल यादव, घनश्याम यादव, विजय यादव, मनोज सिंह, स्वयंसेवक अजय तुलस्यान, पवन भुवानिया, योगेश अग्रवाल, निर्मला केड़िया, सुमन भुवानिया, सुनैना नरसरिया, समाजसेवी शंकरलाल यादव, घनश्याम यादव एवं अन्य की उपस्थिति रही।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



