पित्ती ट्रस्ट एवं सेवा दल ने लगाया 161वाँ स्वास्थ्य जाँच शिविर
हैदराबाद, बदरीविशाल पन्नालाल पित्ती ट्रस्ट एवं अग्रवाल सेवा दल द्वारा यादव सेवा संघम तेलंगाना के सहयोग से 161वें नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन दमाईगुड़ा नागाराम रोड स्थित साईं सिद्धार्थ हाई स्कूल में किया गया, जिसका 290 से अधिक लोगों ने लाभ लिया।





यहाँ अग्रवाल सेवा दल के अजीत गुप्ता द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अवसर पर किम्स सनशाइन हॉस्पिटल बेगमपेट द्वारा जनरल फिजिशियन, कार्डियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक, ईसीजी, 2डी ईको, बीएमडी, रक्तचाप, आरबीएस की सेवा प्रदान की गयी, जिसमें डॉ. गायत्री, डॉ. मबरूर सहित नर्सिंग स्टाफ रानी, संगीता, मल्लेश्वरी, अनुषा, बीएमडी टेक अनिल, 2डी ईको टेक अक्षिता, मार्केटिंग के जगदीश ने सहयोग प्रदान किया।
अवसर पर लॉयंस क्लब ऑफ हैदराबाद साधुराम आई हॉस्पिटल, दोमलगुड़ा द्वारा नेत्रों की जांच की गई, जिसमें 178 रोगियों में से 75 को नि:शुल्क चश्मों का वितरण किया गया और 1 रोगी के मोतियाबिन्द ऑपरेशन की व्यवस्था की गई। अवसर पर अजीत कश्यप, एच. भगवान, प्रतीक्षा, के नर्सिंग राव एवं के. भास्कर ने सेवा प्रदान की। डॉ. अखिल क्लीनिक (पूरणदास रणछोड़दास) के जनरल फिजिशियन डॉ. अखिल सुगंधी ने भी सेवा प्रदान की। फिज़ियोथेरेपी की सेवा बजाज फिजियो केयर की डॉ. मीता बजाज ने दी। दंत परीक्षण की सेवा सीनियर डेंटल डॉ. एस. नवनीत राज एवं डॉ. एस. निखिल राज ने प्रदान की। अवसर पर 290 रोगियों ने स्वास्थ्य जाँच करायी।
यह भी पढ़ें… अन्याय के खिलाफ थे शिवाजी : गहिनीनाथ
शिविर के संयोजक एवं अग्रवाल सेवा दल के प्रदीप अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, निखिल राणासरिया, स्थानीय सहयोगी यादव सेवा संघन के ए. शरद यादव, ए. रमेश यादव, ए. अनिल यादव, ए. अरविंद यादव, ए. अजय यादव, ए. सिद्धेश्वर यादव, डी. शिव कुमार यादव, डी. श्रीकांत यादव, सुरेश यादव, ई. सुशील यादव, जे. महेश यादव सहित स्वयं सेवक जितेंद्र गोयल, पवन भुवानिया, सुमन भुवानिया, सरला अग्रवाल सहित पित्ती लैमिनेशन के सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



