पड़ोसी को मारने की साजिश पड़ी भारी करंट वाली तार से रिश्तेदार की मौत
मेदक, मेदक जिले के नारसिंगी में पड़ोसी को नुकसान पहुंचाने की साजिश एक व्यक्ति के लिए भारी पड़ गई। आरोपी द्वारा घर के चारों ओर लगाए गए करंट तार के संपर्क में आने से उसके ही रिश्तेदार की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जाँच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गत 8 मार्च को डी. श्यामसुंदर रेड्डी (45) अपने परिवार के साथ अपने रिश्तेदार टी. भूपाल रेड्डी के घर नारसिंगी गया था। बताया गया कि घर के चारों ओर जीआई तार लगाकर उसमें बिजली का कनेक्शन जोड़ा गया था। जब श्यामसुंदर रेड्डी घर के बाहर कपड़े सुखा रहा था, तब उसका हाथ गलती से उसी तार से लग गया। तेज करंट लगने की वजह से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : महिला ने दो बच्चों का गला दबाकर लगा ली फाँसी
घटना के बाद जांच के दौरान भूपाल रेड्डी के पड़ोसी सुधाकर रेड्डी ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच काफी समय से पुराना विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते भूपाल रेड्डी ने उसे नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से घर के चारों ओर करंट वाली तार लगा दी थी। मृतक की पत्नी की शिकायत के आधार पर नारसिंगी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में साजिश के संकेत मिलने पर पुलिस ने आरोपी भूपाल रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





