पीएम मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन कर दिया है। हालांकि, अभी यहां केवल दिन में ही फ्लाइट्स का संचालन होगा और बाद में धीरे-धीरे चरणबद्ध तरीके से घरेलू सहित इंटरनेशनल उड़ानें शुरू की जाएंगी। फ्लाइट्स का संचालन पूरी तरह से शुरू होने के बाद जेवर एयरपोर्ट भारत का ही नहीं, बल्कि एशिया का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन जाएगा है। लगभग 11,200 करोड़ रुपये के निवेश से बने जेवर एयरपोर्ट की सालाना क्षमता करीब 7 करोड़ यात्रियों की है।
24 साल का इंतजार खत्म हो गया है। इसी के साथ सालों पहले देखा गया एक सपना आखिरकार पूरा गया। जनसभा में लगभग 200,000 लोग शामिल हुए। इस दौरान SPG ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली।

एयरपोर्ट की प्रमुख खासियतें
- यात्री क्षमता: शुरू में 12 मिलियन यात्री प्रति वर्ष (MPPA), जो आगे बढ़कर 70 MPPA तक हो जाएगी।
- रनवे: 3,900 मीटर लंबा रनवे, जो बड़े विमानों (कोड-E) का संचालन कर सकेगा।
- नेविगेशन सिस्टम: इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) और उन्नत एयरफील्ड लाइटिंग के साथ 24 घंटे हर मौसम में उड़ान संचालन संभव।
- कार्गो हब: मल्टी-मोडल कार्गो सुविधा, शुरू में 2.5 लाख मीट्रिक टन माल ढुलाई क्षमता, जिसे बढ़ाकर 18 लाख मीट्रिक टन तक किया जा सकता है।
- बहु-मोडल कनेक्टिविटी: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थित एयरपोर्ट को सड़क, रेल, मेट्रो और क्षेत्रीय परिवहन से पूरी तरह जोड़ा गया है।
- पर्यावरण अनुकूल: शून्य उत्सर्जन वाली सुविधा, ऊर्जा-कुशल प्रणालियां और भारतीय विरासत से प्रेरित वास्तुकला (घाटों व हवेलियों की याद दिलाने वाला डिजाइन)।
- NCR के लिए गेम-चेंजरयह एयरपोर्ट दिल्ली एयरपोर्ट की भीड़ को कम करने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और पूरे NCR के आर्थिक विकास को नई गति देगा। पहले चरण में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानों की शुरुआत होने की उम्मीद है।(भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



