9 साल बाद पीएम मोदी इजरायल में, नेतन्याहू ने पत्नी संग किया खास स्वागत
इज्राईल, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार 25 फरवरी को दो दिन के राजकीय दौरे पर इजरायल पहुंचे हैं। वे इजरायली समय के अनुसार दोपहर 12.45 बजे बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे, जहां उनका बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने स्वागत किया। पीएम मोदी दो दिनों की यात्रा के दौरान इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग से मुलाकात करेंगे और इजरायल की संसद नेसेट को संबोधित करेंगे। यह एक खास सम्मान है, जो दुनिया के कुछ ही नेताओं को हासिल होता है। यह प्रधानमंत्री मोदी का दूसरा इजरायल दौरा है।
पीएम नरेंद्र मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू भारत-इजरायल के बीच हुई रणनीतिक साझेदारी में हुई अहम तरक्की की समीक्षा करेंगे। दोनों नेता विज्ञान और प्रौद्योगिकी, नवाचार, रक्षा और सुरक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, व्यापार और अर्थव्यवस्था समेत पीपुल-टू-पीपुल सहयोग के अवसरों पर चर्चा करेंगे। दोनों नेताओं के बीच पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान होने की उम्मीद है।
इजरायल में मिले सम्मान से पीएम मोदी खुश
इजरायल पहुंचने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री नेतन्याहू और श्रीमती नेतन्याहू की ओर से एयरपोर्ट पर स्वागत किए जाने पर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हैं। मैं द्विपक्षीय चर्चाओं और अच्छे नतीजों की उम्मीद करता हू, जो भारत-इज़राइल दोस्ती को और मजबूत करेंगे।

मोदी, भारत के पहले पीएम जो इजरायल का कर रहे दौरा:
पीएम नरेंद्र मोदी का यह इजरायल का दूसरा दौरा है इससे पहले मोदी जुलाई 2017 में इजरायल गए थे. मोदी, भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं जो इजरायल गए. अब 9 साल बाद एक बार फिर से जा रहे हैं. पीएम मोदी के कार्यकाल में भारत की इजरायल के साथ नजदीकियां काफी बढ़ी हैं. समय-समय पर इजरायल के नेता और अधिकारी भारत आते रहे हैं.I
पीएम नेतन्याहू ने ‘मेरे मित्र’ कहकर किया स्वागत
पीएम नेतन्याहू ने एक्स पर लिखा—स्वागत है मेरे मित्र पीएम नरेंद्र मोदी। साझा की गई क्लिप में बेंजामिन नेतन्याहू अपनी पत्नी सारा के साथ भारत के प्रधानमंत्री का बाहें फैलाकर स्वागत करते नजर आए। इजराइली पीएम के आधिकारिक एक्स पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को ऐतिहासिक बताया गया है। एक के बाद एक किए गए पोस्ट में पीएम मोदी का शेड्यूल भी साझा किया गया।
नेसेट को संबोधित करेंगे, कई कार्यक्रमों में भागीदारी
प्रधानमंत्री मोदी तय कार्यक्रम के अनुसार नेसेट को संबोधित करेंगे। ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। इसके अलावा वे भारतीय समुदाय के कार्यक्रम और टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी में भी शामिल होंगे। नेसेट में एक आधिकारिक अभिनंदन समारोह में उनका स्वागत किया जाएगा। शाम को प्रधानमंत्री मोदी के लिए किंग डेविड होटल में आधिकारिक डिनर का आयोजन किया गया है।
याद वाशेम स्मारक का दौरा और द्विपक्षीय बैठक
गुरुवार सुबह प्रधानमंत्री मोदी और नेतन्याहू याद वाशेम होलोकॉस्ट मेमोरियल सेंटर जाएंगे। आमतौर पर इजराइल आने वाले राष्ट्राध्यक्ष यहां जाते हैं। इसके बाद किंग डेविड होटल में दोनों नेताओं के बीच एक बड़ी बैठक होगी। बैठक के बाद पूर्व-तैयार समझौतों का आदान-प्रदान किया जाएगा और मीडिया के सामने संयुक्त बयान जारी किया जाएगा।
रक्षा सहयोग पर चर्चा की संभावना
प्रधानमंत्री मोदी के गुरुवार दोपहर 2 बजे इजराइल से स्वदेश रवाना होने की उम्मीद है। इस दौरे में भारत और इजराइल के बीच हथियारों से जुड़ी संभावित डील पर भी बातचीत हो सकती है, जिनमें ड्रोन और एंटी बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम शामिल हैं। इससे पहले नेतन्याहू ने रविवार को कहा था कि वे अपने प्रिय मित्र के इजराइल आने का इंतजार कर रहे हैं।
यरूशलम पोस्ट का खास स्वागत संदेश
इजराइली अखबार द यरूशलम पोस्ट ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में खास फ्रंट पेज प्रकाशित किया। इसमें उनकी तस्वीर के साथ हिंदी में ‘नमस्ते’ और हिब्रू भाषा में ‘शालोम’ लिखा गया, जिसका अर्थ नमस्ते या शांति होता है।(भाषा)
यह भी पढ़े– दमरे महाप्रबंधक ने किया नामपल्ली और चेर्लापल्ली स्टेशन का निरीक्षण
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



