पीएम मोदी का भावुक नोट! विजय देवरकोंडा-रश्मिका को शादी की बधाई
नई दिल्ली, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना फिलहाल शादी के कार्यक्रमों में लगे हुए हैं। इस बीच वे सोशल मीडिया पर भी फोटो और वीडियो शेयर कर शादी से जुड़ी अपडेट्स दे रहे हैं। लोग उन्हें काफी बधाइयां दे रहे हैं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक लेटर शेयर कर उन्हें शादी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
पीएम ने विजय के माता-पिता को भेजा लेटर
हैदराबाद से आई जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने विजय के माता-पिता को एक लेटर भेजा, जिसमें उन्होंने 26 फरवरी 2026 को होने वाली इस शादी का निमंत्रण मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने विजय और मंदाना परिवार को इस शुभ और खुशी के मौके पर हार्दिक बधाई दी।
भावुक अंदाज में लिखा नोट
अपने लेटर में प्रधानमंत्री ने लिखा कि यह शादी विजय और रश्मिका की जिंदगी का एक नया और खूबसूरत अध्याय है। उन्होंने कहा कि सात फेरे लेकर दोनों जीवनभर के दोस्त बनेंगे।
ये है पत्र- 
प्रधानमंत्री ने बड़े ही भावुक अंदाज में लिखा कि विजय और रश्मिका फिल्मों की स्क्रिप्ट से तो पहले से परिचित हैं, लेकिन उनकी असल जिंदगी की यह कहानी बड़े पर्दे के जादू से भी ज्यादा खास होगी, जो भगवान ने लिखी है। उन्होंने कामना की कि आने वाले दिन, महीने और साल दोनों के लिए खुशियों से भरे हों।
उदयपुर पहुंचे मेहमान, PM मोदी ने निमंत्रण पाकर लिखी चिट्ठी
इंडस्ट्री से डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा, आशिका रंगनाथ और राहुल रवींद्रन भी शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निमंत्रण दिया गया था, लेकिन वह शादी में शामिल नहीं हो सकेंगे। उन्होंने कपल को शुभकामनाएं भेजी हैं। शादी के बाद 3 मार्च में हैदराबाद में यह कपल फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए वेडिंग रिसेप्शन देगा।
पीएम मोदी बोले- सात फेरे लेने का अर्थ जीवन भर के लिए दोस्त बनना
इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने विजय देवरकोंडा के माता-पिता को एक पत्र लिखकर बेटे की शादी पर शुभकामनाएं दी हैं। अपने पत्र में प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘मुझे 26 फरवरी को होने वाली विजय और रश्मिका की शादी का निमंत्रण पाकर बेहद प्रसन्नता हुई। इस आनंदमय और शुभ अवसर पर देवरकोंडा और मंदाना परिवार, दोनों को दिल से बधाई। यह शादी विजय और रश्मिका के जीवन की एक नई और सुंदर शुरुआत है। सात फेरे लेने का अर्थ जीवन भर के लिए दोस्त बन जाना होता है।’
पीएम की सलाह- एक-दूसरे की कमियों को अपनाएं, खूबियों से सीखें
प्रधानमंत्री ने अपनी चिट्ठी में दोनों कलाकारों के फिल्मी करियर से जुड़ी एक खास बात भी कही। उन्होंने लिखा, ‘विजय और रश्मिका दोनों ही अपनी फिल्मों की स्क्रिप्ट और कहानियों के लिए नए नहीं हैं, वह पर्दे पर जादू चलाना जानते हैं। लेकिन, उनकी असल जिंदगी का यह नया अध्याय, जो प्यार और भरोसे से भरा है, निश्चित रूप से सिल्वर स्क्रीन पर उनके द्वारा बनाए गए जादू से भी कहीं ज्यादा चमकेगा। आने वाले दिन, महीने और साल उनके साझा सपनों और उनके पूरे होने से भरे रहें। दोनों एक-दूसरे की जिम्मेदारियों को समझें, कमियों को अपनाएं, खूबियों से सीखें और जीवन की यात्रा सच्चे साझेदार की तरह पूरी करें।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



