PM मोदी आज करेंगे इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का उद्घाटन
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में हो रहे ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ का आज पीएम मोदी औपचारिक उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी उद्घाटन सत्र में संबोधन देंगे, जिसमें वे जिम्मेदार, समावेशी और ‘सॉवरेन AI’ के विजन पर भारत की प्राथमिकताओं को बताएंगे।
वहीं, गेट्स फाउंडेशन के सह-संस्थापक और दिग्गज परोपकारी बिल गेट्स गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित होने वाले ‘इंडिया AI समिट’ में अपना मुख्य भाषण (Keynote Address) नहीं देंगे। गेट्स फाउंडेशन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि शिखर सम्मेलन की मूल प्राथमिकताओं और मुख्य एजेंडे पर ध्यान केंद्रित रखा जा सके।
सोमवार को हुई थी AI समिट की शुरुआत
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में सोमवार को AI समित की शुरुआत हुई थी। पहले दिन पीएम मोदी ने जिम्मेदार और समावेशी AI की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई, एक्सपो का उद्घाटन किया और विभिन्न क्षेत्रों के स्टार्टअप, शोधकर्ताओं और टेक विशेषज्ञों से बातचीत की। इस AI समिट में शामिल होने के लिए दुनियाभर से कई मेहमान आए हुए हैं।
यह भी पढ़े– ईरान सिर्फ बहाना ? ट्रंप की धमकी के पीछे छिपा है बड़ा खेल
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



