रंगारेड्डी में महिला वकील की हत्या मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप

हैदराबाद/रंगारेड्डी, रंगारेड्डी जिले के मोइनाबाद थाना क्षेत्र में एक महिला अधिवक्ता की हत्या के मामले में कथित पुलिस लापरवाही को लेकर वकीलों में भारी आक्रोश देखा गया। बुधवार, 4 फरवरी को बड़ी संख्या में वकीलों ने मोइनाबाद पुलिस स्टेशन के बाहर धरना प्रदर्शन किया और मामले की ठीक से जांच न करने का आरोप लगाया।

मृतक महिला वकील की पहचान 34 वर्षीय स्वप्ना के रूप में हुई है, जो चेवेल्ला कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही थीं। बताया जा रहा है कि केथीरेड्डीपल्ली गांव में पारिवारिक संपत्ति विवाद को सुलझाने के लिए खेत में पंचायत बुलाई गई थी। इसी दौरान स्वप्ना और उनके भाई के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि भाई ने कथित तौर पर चाकू से उनकी गर्दन पर हमला कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल स्वप्ना को ग्रामीण तत्काल अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

पुलिस पर शिकायत दर्ज न करने का आरोप

हत्या के बाद वकील समुदाय मोइनाबाद पुलिस स्टेशन पहुंचा और आरोप लगाया कि पुलिस ने शुरुआत में हत्या की शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया। वकीलों का कहना है कि मामले को गंभीरता से न लेने और उचित कार्रवाई न करने से वे आक्रोशित हैं।

सब-इंस्पेक्टर के निलंबन की मांग

धरना दे रहे वकीलों ने मोइनाबाद के सब-इंस्पेक्टर नरसिम्हा राव के निलंबन की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें थाने से जाने की धमकी भी दी। हालांकि, इस पूरे मामले पर सब-इंस्पेक्टर नरसिम्हा राव ने टिप्पणी करने से इनकार किया।

ट्रैफिक बाधित

लंबे समय तक चले धरना प्रदर्शन और नारेबाजी के कारण इलाके में भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

फिलहाल, वकीलों ने मामले में निष्पक्ष जांच, दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़े31 मार्च तक नक्सलमुक्त होगा देश का हर गांव: अमित शाह

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button