मंगलहाट में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, अवैध सामान बरामद

हैदराबाद, शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से हैदराबाद पुलिस ने शनिवार सुबह मंगलहाट थाना क्षेत्र में व्यापक सामुदायिक संपर्क कार्यक्रम और सघन तलाशी अभियान चलाया।
यह अभियान सुबह 6 बजे से 8 बजे तक गोलकोंडा जोन में पुलिस आयुक्त के निर्देश पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बी. कृष्णा गौड़, एसीपी एस. सुदर्शन, वी. तिरुपति, निरीक्षक एस. राघवेंद्र सहित विभिन्न थानों के एसएचओ और पुलिस बल के कुल 184 कर्मियों ने हिस्सा लिया।
इन क्षेत्रों में चला अभियान
अभियान के तहत जुम्मेरात बाजार के लालाभवन से राहुल फुटवियर, कुन्ना पान शॉप, लाला तालीम से टक्करवाड़ी, बुड़े बाबा हनुमान मंदिर से लोअर धूलपेट सहित आसपास की गलियों में घर-घर तलाशी और सत्यापन किया गया।

बड़ी मात्रा में सामान बरामद
तलाशी के दौरान पुलिस ने 28 दोपहिया वाहन, करीब 49.4 लीटर आईएमएफएल व्हिस्की और बीयर, 22 कमर्शियल गैस सिलेंडर (खाली), 12 घरेलू गैस सिलेंडर और 79 छोटे गैस सिलेंडर बरामद किए।

सुरक्षा बढ़ाने और अपराध पर रोक का प्रयास
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान पूरी तरह व्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरीके से संचालित किया गया। इसका उद्देश्य आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ाना और असामाजिक तत्वों में भय पैदा करना है। पुलिस ने कहा कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



