पुलिस में टीएसटी और एमएसटी के लिए परीक्षा 29 को

Ad

हैदराबाद, तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड के चेयरमैन वी.वी. श्रीनिवास राव ने बताया कि ट्रैफिक सुपरवाइजर ट्रेनी (टीएसटी) और मेकैनिकल सुपरवाइजर ट्रेनी (एमएसटी) से संबंधित 198 पदों के लिए आगामी 29 मार्च को दो सत्रों में परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। पहला सत्र सुबह 10 से दोपहर 1 बजे और दूसरा सत्र दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक होगा।

आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में श्रीनिवास राव ने बताया कि इन पदों के लिए गत 25 दिसंबर को अधिसूचना जारी की गई। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार 23 मार्च को सुबह 8 बजे से 28 मार्च देर रात 12 बजे तक अपने हॉल टिकट टीएसएलपीआरबी की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button