रामनवमी पर राजनीतिक पार्टी की घोषणा कर सकती हैं कविता
हैदराबाद, सामाजिक तेलंगाना के लक्ष्य से नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा कर चुकीं तेलंगाना जागृति की संस्थापक व पूर्व विधान परिषद सदस्य के. कविता शुक्रवार, 27 मार्च श्रीराम नवमी पर पार्टी की तिथि, झंडा, एजेंडा व संभवत पार्टी के नाम की घोषणा कर सकती हैं।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, कविता निजामाबाद स्थित उनके आवास पर रामनवमी के शुभ दिन सुबह 8 बजे राजनीतिक पार्टी तेलंगाना प्रजा जागृति पार्टी के नाम की आधिकारिक घोषणा कर सकती हैं। सूत्रों के अनुसार चुनाव में कौनसे निर्वाचन क्षेत्र से कविता चुनाव लड़ेंगी, इस पर भी संभवत स्पष्टता देंगीं।
यह भी पढ़ें… केंद्रीय निधियों को लेकर कांग्रेस व भाजपा के बीच तीखी बहस
कविता ने अभी नई राजनीतिक पार्टी के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। कविता ने लोकसभा व विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की माँग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर आंदोलन किया था। अब सामाजिक न्याय के तहत ओबीसी महिलाओं के लिए आरक्षण में सब कोटा देने की माँग की है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार ओबीसी महिलाओं को सब कोटा नहीं देगी, तो तेलंगाना जागृति फिर से आंदोलन छेड़ेंगी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



