उगादि पर पोन्नम प्रभाकर ने भेंट किये मिट्टी के बर्तन
हैदराबाद, परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने उगादि पर्व के उपलक्ष्य में विधानसभा परिसर में चेयरमैन गुत्ता सुखेंदर रेड्डी, विधानसभा अध्यक्ष गड्डम प्रसाद कुमार और उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का को मिट्टी के बर्तन भेंट किए।
प्रमुख जनप्रतिनिधियों को मिट्टी के बर्तन भेंट करने पर मंत्री ने बताया कि उगादि पर मिट्टी के बर्तनों का उपयोग कर स्वास्थ्य की रक्षा और पारंपरिक पेशों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उनके द्वारा भेंट वस्तुओं में उगादि त्यौहार के लिए उपयोगी मिट्टी का घड़ा, गिलास, जग, कटोरा और षड्रुचि (छह स्वाद) के लिए आम, नीम के फूल, गुड़, इमली और तीखे पदार्थ शामिल थे।
यह भी पढ़ें… तेलंगाना लोक भवन में मनाया गया उगादि उत्सव
मंत्री ने अपने संदेश में जनसामान्य को उगादि की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि प्रकृति की रक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए मिट्टी के बर्तनों का उपयोग करना चाहिए। इससे स्वास्थ्य भी सुरक्षित रहता है। उन्होंने बताया कि हमारी संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप त्यौहारों में मिट्टी के बर्तन अत्यंत उपयुक्त हैं। उन्होंने कहा कि मिट्टी के बर्तनों का उपयोग पीढ़ियों से चला आ रहा है। इससे किसी प्रकार की बीमारियाँ नहीं होतीं। उन्होंने लोगों से अपील की कि मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल करें, पारंपरिक पेशों को बचाएँ और स्वास्थ्य की रक्षा करते हुए त्यौहार मनाएँ।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





