सिकंदराबाद स्थानक से महावीर जयंती पर निकाली गई प्रभातफेरी

हैदराबाद, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, सिकंदराबाद के तत्वावधान में श्री एसएस जैन महावीर मेडिकल रिलीफ सोसाइटी द्वारा भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अंतर्गत प्रभातफेरी का आयोजन किया गया।

यहाँ अध्यक्ष राजेश डूंगरवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सिकंदराबाद स्थानक भवन से प्रभात फेरी आरंभ हुई और बंडीमेट, स्टेशन रोड, किराणा बाजार, पॉट मार्केट, सुभाष रोड, महाकाली मंदिर, जैन भवन, कंचर बाजार मंदिर होती हुई सिकंदराबाद स्थानक भवन पहुँची।

अल्पाहार का आयोजन बिरदी चंद अनिल महावीर गणेश अभिनंदन ऋषभ कोठारी परिवार, सम्पतराज गौतमचंद उज्ज्वल मुणोत परिवार, अच्छी बाई पारसमल सेहलोत परिवार के सौजन्य से किया गया। शीतल पेय का लाभ श्री बंडीमेट जैन परिवार, अनराज महेन्द्र दिलीप चोपड़ा परिवार, राजेश कुमार नयन समोता परिरार, गणेशमल बाबूलाल रमेश राजेश मनोज गुगलिया परिवार ने लिया।

अन्नदान एवं वृद्धाश्रम के लाभार्थी पुसालाल उत्तमचंद प्रवीण कुमार सहर्ष लुणावत परिवार, एम. नेमीचंद सुशील सुनील अनिल बोहरा परिवार, पारसमल धनराज घेवरचंद विमल कोठारी परिवार, घीसूलाल गुलाबचंद सुलोचना देवी डाफरिया परिवार, माणकचंद संदीप कुमार प्रतीक कुमार कटारिया परिवार रहे। प्रभावना का लाभ माणकचंद अनिल सुनील सुमित देव खुश सिंघवी पोकरणा परिवार, पारसमल दिलीप कुमार अभिषेक विशाल गौतम अलिजार परिवार ने लिया।

यह भी पढ़ें… भगवान महावीर के सिद्धांत अपनाए विश्व : रामचन्दर राव

श्री महावीर जैन क्लीनिक में निःशुल्क चिकित्सा और स्वास्थ्य परीक्षण

श्री महावीर जैन क्लीनिक में निःशुल्क चिकित्सा सुविधा एवं कमला बाई भैरूलाल रांका लैब में स्वास्थ्य परीक्षण पर 24 से 31 मार्च तक दी गई छूट के लाभार्थी पन्नालाल निर्मल कुमार अंकित क्रियान पहल लोढ़ा परिवार रहे। सभी लाभार्थियों को संघ की ओर से धन्यवाद दिया गया। प्रभातफेरी में 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया। स्थानक में आयोजित कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र लुंकड़ ने किया। अवसर पर श्री एसएस जैन महावीर मेडिकल रिलीफ सोसाइटी ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, सिकंदराबाद के संघपति सम्पतराज कोठारी का सम्मान किया गया।

श्री एसएस जैन महावीर मेडिकल रिलीफ सोसाइटी के मार्गदर्शक महावीर अलिजार, सलाहकार अशोक मांडोत, पूर्व अध्यक्ष प्रकाशचंद दक, गौतमचंद गुगलिया, महेन्द्र लुंकड़, महेन्द्र कटारिया, सुरेन्द्र कटारिया, शांतिलाल बोहरा, विजय डूंगरवाल, राजेन्द्र लोढ़ा, महेन्द्र बांठिया, किशोर बोहरा, राजेश डूंगरवाल, प्रकाश गांधी, संजय गांधी, संदीप लोढ़ा, प्रकाश देवड़ा, राजेश बलाई, निर्मल लोढ़ा, महेन्द्र बोहरा, प्रकाश डंक, राजेश कटारिया, राजेन्द्र कटारिया, मनोज डूंगरवाल, सुनील बोहरा, अरुम सांखला, अनिल पोकरणा, संदीप कटारिया, जितेन्द्र लुंकड़, श्रेयांश तालेड़ा, प्रकाश गुगलिया, अभिषेक अलिजार, संदीप बोहरा, रौनक बोहरा, मोहित साँखला, विवेक अलिजार, प्रवीण नागोरी, श्रवण गुगलिया आदि ने प्रभातफेरी में भाग लिया और सहयोग प्रदान किया। संघ के अध्यक्ष गौतम गुगलिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button