प्रणवा समूह के अत्तापुर में बन रहे हैं 90 लक्जरी विला
हैदराबाद, प्रणवा समूह द्वारा अत्तापुर में पिल्लर नंबर 213 से कुछ दूर प्रणवा सामा लक्ष्मा रेड्डी ग्रीनविच विला परियोजना में नौ एकड़ में 90 लक्जरी विला बनाए जा रहे हैं। परियोजना की सेल्स प्रबंधक राजेश्वरी सिंह ने बताया कि इलाके में हाईकोर्ट आने वाला है। परियोजना के सामने सौ फीट चौड़ी सड़क आ रही है, जो सन सिटी से जुड़ेगी। यहाँ से शमशाबाद का ओआरआर पाँच किलोमीटर की दूरी पर है। ग्रीन विच विला के आसपास टॉप स्कूल, हॉस्पिटल्स, शॉपिंग सेन्टर और आईटी कॉरीडोर है।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ग्रीन विच विला में 175 वर्ग गज और 200 वर्ग गज में ग्राउण्ड फ्लोर और 2 मंजिल तथा 370 वर्ग गज में ग्राउण्ड फ्लोर तथा 3 मंजिल के विला बनाये जा रहे हैं। वास्तु के अनुसार बनाए जा रहे इन विला के निर्माण में लाल ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रीमियम एलीवेशन और रिसॉर्ट शैली की हरियाली और सुविधाएँ विला का विशेष आकर्षण है। कुछ विला का निर्माण पूरा हो चुका है। इनमें इंटीरियर का काम जारी है।
यह भी पढ़ें… मल्काजगिरी की शीटीम ने 181 मनचलों को पकड़ा
ग्रीनविच विला में जैन और गणेश मंदिर का प्रस्ताव
ग्रीन विच विला में जैन मन्दिर और ग्रणेश मंदिर का निर्माण प्रस्तावित है। शहर के हृदयस्थल में रिसॉर्ट लाइफस्टाइल में रहने के लिये यह एक आदर्श स्थल है। ग्रीन विच विला के अन्दर क्लब हाउस बनाया जा रहा है। साथ ही स्विमिंग पूल, बच्चों के लिये स्विमिंग पूल, ध्यान करने का स्थान, स्केटिंग रिंग, सीनियर सिटिजन डेक, वेजीटेबल गार्डन, हर्बल गार्डन, साइकिल ट्रैक, आउटडोर फिटनेस जोन, प्ले एरिया आदि भी बनाए जाएँगे।
ज्ञातव्य हो कि प्रणवा समूह द्वारा 11 रेसिडेन्शियल प्रॉजेक्टस और 3 कमर्शियल प्रॉजेक्टस सफलतापूर्वक पूर्ण किये जा चुके हैं। एर्रम मंजिल सोमाजीगुड़ा मेट्रो स्टेशन के पास इनके द्वारा निर्मित प्रणवा वन हैदराबाद लैंडमार्क परियोजना है, जिसमें आवासीय और व्यवसायिक प्रापर्टीज शामिल हैं। हैदराबाद वन के कमर्शियल क्षेत्र में कई बड़ी कंपनियों ने कार्यालय भी शुरू कर दिये हैं। वन हैदराबाद के द्वितीय फेज का निर्माण शुरू हो चुका है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



