प्रार्थना
महाप्रभु!
उजाला दे दो उन्हें,
जो टेर रहे हैं
तुम्हें सदियों से,
महाप्रभु!
मुझे दे दो
सबके हिस्से का अंधियारा
मेरे साथ है मेरी प्रिया
मेरी मीत, मेरी संगिनी
बस, इसे
इसे आखिरी क्षण तक
रहने दो मेरे साथ।

यह भी पढ़े: मुस्कुरा कर देखो
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



