टी. राजा सिंह पर केस तैयारी, पुलिस वीडियो जांच रही

हैदराबाद, श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान दिए गए कथित भड़काऊ बयानों को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह पर पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, श्रीराम युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष टी. राजा सिंह के खिलाफ हेट स्पीच से जुड़े कई मामलों में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

बताया गया है कि विधायक ने बेगम बाजार छतरी के पास ईरान-इजरायल युद्ध का जिक्र करते हुए मुस्लिम समुदाय पर विवादित टिप्पणी की। उसी तरह रानी अवंती बाई चौक पर गोशामहल के पूर्व पार्षद पी. लाल सिंह के मंच के पास हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी और अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया। इसके अलावा गौलीगुड़ा इलाके में एक मस्जिद के पास भी इसी तरह के बयान दिए गए।

यह भी पढ़े : सत्र के दौरान खेल प्रतियोगिताओं पर केटीआर ने उठाए सवाल

बताया गया है कि पुलिस विभिन्न स्थानों के वीडियो फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप्स की जाँच कर रही है। पुलिस ने सेक्टर एसआई स्तर के अधिकारियों को सभी संबंधित वीडियो और साक्ष्य एकत्रित करने की जिम्मेदारी सौंपी है। सभी सबूतों की जांच के बाद ही विधायक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा। उधर, मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए विधायक राजा सिंह ने शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए श्रद्धालुओं का आभार जताया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button