महावीर जन्मकल्याण महोत्सव में जैन रत्न सम्मान की तैयारी

Ad

हैदराबाद, श्री जैन सेवा संघ, हैदराबाद के तत्वावधान में 31 मार्च को नुमाइश मैदान में आयोजित होने वाले भगवान महावीर जन्मकल्याण महोत्सव में त्रयनगर के प्रमुख व्यक्तियों को जैन रत्न उपाधि से अलंकृत करने के संबंध में बैठक की गई।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक में मार्गदर्शक मंडल के चेयरमैन योगेश कुमार सिंघी, नवरतनमल गुंदेचा, विनोद कुमार कीमती, संघ के अध्यक्ष उमेश कुमार बागरेचा, महामंत्री विमलचंद मुथा, कार्यकारिणी सदस्य अशोक कुमार मुथा, जैन रत्न जसराज श्रीश्रीमाल ने भाग लिया। अवसर पर कहा कि विगत 65 वर्षों से श्री जैन सेवा संघ विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय है और इसे चारों संप्रदायों की सर्वोच्च संस्था के रूप में देखा जाता है।

यह भी पढ़ें… अग्रवाल महिला समिति ने किया ‘मोहे रंग दे’ कार्यक्रम का आयोजन

चेयरमैन योगेश सिंघी ने कहा कि संस्था द्वारा विगत कई वर्षों से विभिन्न क्षेत्रों में समर्पित सेवा देने वाले व्यक्तियों को जैन रत्न उपाधि से सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष भगवान महावीर जन्मकल्याण महोत्सव में जैन रत्न अलंकरण से सम्मानित करने के लिए प्रमुख व्यक्तियों के चयन को लेकर चर्चा की गई। मार्गदर्शक मंडल के सदस्य अशोक कुमार बरमेचा, निर्मल कुमार सिंघवी, गौतमचंद गुगलिया, उत्तमचंद सेठिया एवं अशोक कुमार संकलेचा ने स्वीकृत प्रदान करते हुए संदेश दिया कि मार्गदर्शक मंडल की बैठक में लिए गए निर्णय का समर्थन करेंगे। अध्यक्ष उमेश बागरेचा ने कहा कि जल्द ही जैन रत्न अलंकरण के लिए किए गए चयन की जानकारी दी जाएगी। योगेश कुमार सिंघी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक संपन्न हुई।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button