श्रीमद् भागवत कथा की तैयारियाँ तेज, 9 अप्रैल से भक्ति का महोत्सव

हैदराबाद, राजस्थानी जागृति समिति के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सिद्दिअम्बर बाजार स्थित बाहेती भवन में संपन्न हुई।

भागवत कथा आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक

यहाँ समिति के अध्यक्ष श्रीनिवास सोमाणी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पूर्व महामंत्री डॉ. भगवंत राव की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। डॉ. भगवंत राव ने समिति के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समिति कई वर्षों से धार्मिक कार्यक्रमों एवं श्रीमद् भागवत कथा द्वारा सनातन धर्म का प्रचार प्रसार कर रही है। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सुनने से पितरों को भी मोक्ष का मार्ग मिलता है। समाज बंधु अधिक से अधिक संख्या में भागवत कथा का श्रवण कर पुण्य लाभार्थी बनें।

9 अप्रैल को भागवत महात्म्य प्रसंग से कथा का शुभारंभ

अध्यक्ष श्रीनिवास सोमाणी ने बताया कि गुरुवार 9 अप्रैल को प्रथम दिवस श्रीमद् भागवत महात्म्य प्रसंग रहेगा। इसके बाद 10 अप्रैल को परीक्षित जन्म व शिव विवाह, 11 अप्रैल को पटना चरित्र व वामन अवतार, 12 अप्रैल को श्रीराम अवतार व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 13 अप्रैल को श्रीकृष्णा बाल लीला व गोवर्धन पूजा, 14 अप्रैल को श्री कृष्ण रुक्मिणी मंगल विवाह, 15 अप्रैल को सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, कथा विश्राम व भंडारा का कार्यक्रम होगा।

कथा को भव्यता प्रदान करने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई है, जिनमें पंडाल व्यवस्था संजय राठी, दामोदर सोमाणी, रामदेव नागला, कथा व्यास मंच व्यवस्था आशा देवी सोमानी, तोरल जागीरदार, भोजन प्रसाद व्यवस्था रमेश मोदानी, गोविंद राव बिरादर, मनीष सोमाणी, अतिथि स्वागत व्यवस्था श्रीनिवास सोमाणी, महेश अग्रवाल, अशोक कुमार हीरावत, कथा श्रवण करने वालों के बैठने की व्यवस्था शकुंतला नावन्दर, बालाप्रसाद लड्डा को दी गई। समिति द्वारा डॉ. भगवंत राव का शॉल से सम्मान किया गया।

यह भी पढ़ें… श्री राणी सती दादी मंदिर स्थापना दिवस समारोह प्रारंभ

बैठक में अध्यक्ष श्रीनिवास सोमानी, उपाध्यक्ष अशोक कुमार हीरावत, कोषाध्यक्ष मंत्री संजय राठी, संगठन मंत्री रमेश मोदानी, प्रचार प्रसार मंत्री रिद्धिश जागीरदार, आशा देवी सोमाणी, शकुंतला नावंदर, तोरल जागीरदार, बाला प्रसाद लड्डा, महेश उपाध्याय, राजेंद्र कुमार, महेश शर्मा व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button