अप्रैल में एसआईआर के लिए तैयारियाँ जोरों पर

हैदराबाद, राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) सी. सुदर्शन रेड्डी ने अधिकारियों को राज्यभर में आगामी अप्रैल माह में होने वाले मतदाता सूची के विशेष व्यापक संशोधन (एसआईआर) की प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आदेश दिया है।

मतदाता सूचियों की शुद्धता बनाए रखने में एईआरओ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। केंद्रीय चुनाव आयोग (ईसीआई) द्वारा एसआईआर प्रक्रिया के लिए तैयारी में तेजी लाने के आदेश दिये जाने के मद्देनजर सुदर्शन रेड्डी ने अधिकारियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम में तेजी लाने के निर्देश दिए

इस परिप्रेक्ष्य में आज सीईओ कार्यालय से मेडचल मल्काजगिरी, संगारेड्डी और रंगारेड्डी, हैदराबाद जिलों के सहायक निर्वाचन अधिकारियों (एईआरओ) के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में कुल 195 एईआरओ ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के दौरान उन्हें मतदाता सूची के निर्माण, नवीनीकरण और रखरखाव के पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। मतदाता सूचियों में योग्य लोगों को शामिल करने, अयोग्य लोगों के नामों को हटाने और विवरणों के संशोधन जैसे मुद्दों पर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिये गये।

यह भी पढ़ेऑपरेशन सिंदूर में पुलिस और सुरक्षा बलों का साझा ऑपरेशन: बीएसएफ

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button