Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

राष्ट्रपति : बिहार में भगदड़ की घटना को अत्यंत हृदयविदारक बताया

नयी दिल्ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को बिहार के एक मंदिर में भगदड़ मचने से हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। नालंदा जिले के शीतला माता मंदिर में मंगलवार को भगदड़ मचने से कम से कम आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गए। मृतकों में अधिकांश महिलाएं हैं।

मुर्मू ने ‘एक्स’ पर लिखा, “बिहार के नालंदा स्थित मंदिर में भगदड़ मचने से कई श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।” राष्ट्रपति बिहार के एक दिवसीय दौरे पर हैं जहां उन्होंने राजगीर शहर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button