प्रधानमंत्री मोदी ने असम में 23,550 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत

सिलचर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम में विधानसभा चुनावों से पहले सिलचर शहर में शनिवार को 23,550 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की। प्रधानमंत्री ने कछार जिले के सिलचर और मेघालय के शिलांग के बीच 22,864 करोड़ रुपये की नियंत्रित प्रवेश-निकास वाली एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए ‘भूमि पूजन’ में भाग लिया। यह पूर्वोत्तर में अपनी तरह की पहली परियोजना है।

अधिकारियों ने बताया कि 166 किलोमीटर लंबे चार लेन के इस ग्रीनफील्ड द्रुतगति गलियारे से मेघालय और असम के बीच संपर्क सुविधा में उल्लेखनीय सुधार होगा। इस परियोजना से गुवाहाटी और सिलचर के बीच की दूरी 295 से घटकर 252 रह जाएगी और यात्रा का समय 8.5 घंटे से घटकर लगभग पांच घंटे रह जाएगा।

प्रधानमंत्री ‘कैपिटल प्वाइंट’ के पास ट्रंक रोड से सिलचर

प्रधानमंत्री ‘कैपिटल प्वाइंट’ के पास ट्रंक रोड से सिलचर के ‘रंगिरखारी प्वाइंट’ तक एनएच-306 पर बनने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर (चरण-1) के भूमि पूजन में भी शामिल हुए। अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना से सिलचर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक पर यातायात का दबाव कम होगा तथा मिजोरम, त्रिपुरा एवं मणिपुर जैसे पड़ोसी राज्यों से संपर्क बेहतर होगा और बराक घाटी के आर्थिक विकास में योगदान मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने करीमगंज जिले के पथारकंडी में एक नए कृषि महाविद्यालय की आधारशिला भी रखी। ये परियोजनाएं उन 47,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का हिस्सा हैं, जिनकी प्रधानमंत्री ने शुक्रवार से राज्य में शुरुआत की है। असम में विधानसभा चुनाव अप्रैल में होने की संभावना है और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने की कोशिश में है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button