प्रधानमंत्री मोदी ने आईजीएनसीए न्यासियों से की मुलाकात

Ad

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के न्यासियों से मुलाकात की और आगामी युगे युगीन भारत संग्रहालय के बारे में चर्चा की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह परियोजना कभी सत्ता का केंद्र रहे नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक को संस्कृति के केंद्र में बदल देगी।

प्रधानमंत्री ने आईएनजीसीए के न्यासियों से भारत की विविध संस्कृति को और अधिक लोकप्रिय बनाने से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की।

इससे पहले अधिकारियों ने कहा था कि आगामी युगे युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय में आठ विषयगत खंड होंगे जो 5,000 वर्षों से अधिक के भारत के इतिहास को बयां करेंगे। इस संग्रहालय को दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय बताया जा रहा है।(भाषा )

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button