प्रमुख फिल्म निर्देशक श्रीनू वैट्ला करोड़ों रुपये की ठगी का शिकार
हैदराबाद, तेलुगु फिल्म उद्योग के प्रमुख निदेशक वैट्ला श्रीनिवास राव उर्फ श्रीनू वैट्ला ने सीसीएस पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। इसमें उन्होंने भू-पूँजी निवेश के मामले में करोड़ों रुपये की ठगी का शिकार होने का हवाला दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीनू वैट्ला ने वर्ष 2019 के दौरान अपनी भतीजी श्वेता के साथ मिलकर कुछ लोगों के कहने पर विकाराबाद ज़िले के कडमूर इलाके में भू-संपत्ति खरीदी।
भू-संपत्ति बेचने वालों ने उन्हें खरीदी गई भूमि के संबंध में फर्जी दस्तावेज पेश किए। दस्तावेजों के आधार पर श्रीनू वैट्ला और श्वेता ने समझौते के तहत एडवांस रकम का भुगतान करने के बाद सेल डीड पंजीकरण की प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली। बाद में उन्हें पता चला कि जिन लोगों से उन्होंने भू-संपत्ति खरीदी, वे उनके वास्तविक मालिक नहीं थे। आरोपियों ने सोची-समझी साजिश के तहत फर्जी दस्तावेजों के आधार पर श्रीनू वैट्ला और श्वेता को 7.2 करोड़ रुपये में भूमि बेचकर ठगी का शिकार बनाया। प्राप्त शिकायत के आधार पर सीसीएस पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
यह भी पढ़ें… टीजीएसआरटीसी : एसी व डीलक्स बसों में 30 प्रतिशत छूट
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



