ग्रेटर हैदराबाद में 2,500 करोड़ संपत्ति कर संग्रह
हैदराबाद, ग्रेटर हैदराबाद परिसर के तीनों नगर निगमों की परिधि में वर्ष 2025-26 के लिए 2,500 करोड़ रुपये का संपत्ति कर वसूला गया। एक ही दिन में 107 करोड़ रुपये संपत्ति कर प्राप्त किया गया।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जीएचएमसी केंद्रीय कर अनुभाग द्वारा संपत्ति कर संग्रह 2,500 करोड़ से अधिक रहा। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान चलाए गए विशेष संग्रह अभियान के तहत जीएचएमसी ने पहली बार 2501.25 करोड़ से अधिक का संपत्ति कर (31 मार्च 2026, रात 8 बजे तक) संग्रह किया।
यह भी पढ़ें… मूसी पुनरुद्धार पर जनता की राय लेगी सरकार
जीएचएमसी परिधि में 962.82 करोड़, सीएमसी परिधि में 986.03 करोड़ एवं एमएमसी परिधि में 552.4 करोड़ सहित कुल 2501.25 करोड़ रुपये संपत्ति कर वसूला गया। वन टाइम सेटलमेंट योजना के तहत रात 8 बजे तक 548 करोड़ का संग्रह किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



