पंजाबी सेवा समिति ने किया लेडीज विंग का सम्मान

हैदराबाद, पंजाबी सेवा समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आबिड्स स्थित हीरा हॉल में समुदाय के प्रति उनके समर्पण और बहुमूल्य योगदान को मान्यता देते हुए लेडीज़ विंग की सदस्यों को सम्मानित किया गया।

समिति द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पंजाबी सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जयरथ ने लेडीज विंग की सदस्यों को समिति की गतिविधियों में उनके निरंतर समर्थन और सक्रिय भागीदारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें… महेश बैंक चुनाव को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से कराने पर जिलाधीश सम्मानित

अवसर पर उपाध्यक्ष जगमोहन सचदेवा, अनूप कुमार फक्के, रोमी अरोड़ा, संयुक्त सचिव अमित खरबंदा, कार्यकारी सदस्य विशाल भाटिया, नितिन टंडन, रमेश तनेजा, जयपाल खुराना, लेडीज़ विंग की प्रीति अरोड़ा, नंदा मल्होत्रा, रश्मि खन्ना, शैली कपूर और किरण बत्रा की उपस्थिति रही।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button