शराब पीने के दौरान झगड़े में युवक की हत्या

हैदराबाद, मंगलहाट थाना परिधि के अंतर्गत धूलपेट आराम घर के पास कल रात शराब पीने के दौरान झगड़े के चलते एक युवक की मारपीट कर हत्या कर दी गयी।

मंगलहाट पुलिस इंस्पेक्टर एस. राघवेंद्र ने बताया कि बैदरवाड़ी निवासी ऋषभअग्रवाल (32) कल देर रात अपने दोस्त लड्डू के साथ शराब पीने के लिए औराम घर आया हुआ था। आराम घर के पास गणेश प्रतिमाएँ तैयार करने के लिए लगाए गए डेरे में बैठ कर वह अन्य कुछ लोगों के साथ शराब पी रहा था। देर रात दो से तीन बजे के दौरान ऋषभ का मुन्ना सिंह (35), प्रणय, ओम प्रकाश और उदय किरण के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा बढ़कर मारपीट में बदल गया और चारों आरोपियों ने ऋषभ की हाथों व पैरों से बुरी तरह से पिटाई कर दी।

यह भी पढ़े: मारपीट में घायल युवक की मौत, हत्या का मामला दर्ज

इस मारपीट में सिर में अंदरूनी चोट व शरीर के अन्य कुछ हिस्सों में गंभीर चोट लगने के कारण ऋषभ की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ऋषभ के शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन प्रारम्भ की। इस दौरान आज सुबह चारों आरोपियों ने पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि लड्डू फरार है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button