मिलावटी अदरक-लहसुन पेस्ट तैयार करने का पर्दाफाश
हैदराबाद, राजेंदर नगर जोन पुलिस ने शास्त्रीपुरम और उडानगड्डा में मिलावटी अदरक-लहसुन पेस्ट बनाने के लिए अवैध रूप से चलाये जा रहे यूनिटों पर छापा मारकर 18 सौ किलो पेस्ट ज़ब्त किया है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर उडानगट्टा और शास्त्रापुरम में अदरक लहसुन पेस्ट बनाने वाली इकाइयों पर छापा मारा। यहाँ से पुलिस ने बहादुरपुरा निवासी अब्दुल अलीम (25) और आबिड्स निवासी जसानी दिलदार अली (46) को अवैध रूप से यूनिट चलाने और मिलावटी पेस्ट बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़ें… जनसमस्याओं पर सीएम को खुला पत्र लिखा रामचंदर राव ने
जाँच में पता चला कि आरोपी खराब गुणवत्ता के कच्चे माल में नमक मिलाकर अदरक-लहसुन पेस्ट बना रहे थे। पेस्ट को गाढ़ा और आकर्षक दिखाने के लिए टाइटेनियम डाइऑक्साइड, जैंथम गम और सिंथेटिक फूड कलर जैसे रसायनों का इस्तेमाल किया जा रहा था, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। छापे के दौरान पुलिस ने 1800 किलो अदरक-लहसुन पेस्ट, रसायन, फूड कलर और कई मशीनें जब्त कीं। मामले में मैलारदेवपल्ली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर आगे की जाँच जारी है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



