रागा म्यूज़िकल क्लब ने आयोजित किया ग्रेप स्टॉम्पिंग ईवेंट
हैदराबाद, रागा म्यूज़िकल क्लब द्वारा ग्रेप स्टॉम्पिंग ईवेंट क्रश द बीट्स का आयोजन रोड नंबर 12, बंजारा हिल्स मैडली कैफे में किया गया। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रतिभागियों का अंगूरों के साथ होली खेलना रहा। प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत स्किट, गीत-संगीत, नृत्य जैसी गतिविधियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान इंस्टॉलेशन सेरेमनी का भी आयोजन किया गया।






अवसर पर रागा म्यूज़िकल क्लब की संस्थापिका वीना मर्दा, शोभा बंसल, सपना थिरानी, अध्यक्ष श्वेता बल्दवा, पूर्व अध्यक्ष शीतल अग्रवाल, रागा रिदम शालिनी अग्रवाल एवं अन्य उपस्थित थीं। कार्यक्रम में ऊषा सिंघल, कविता पचेरिया, ऊषा झँवर, अरुणा डागा, मंजू सारड़ा एवं अन्य सदस्याओं ने योगदान प्रदान किया।
यह भी पढ़ें… एनएमडीसी अनुसंधान एवं विकास केंद्र और आईआईटी हैदराबाद के मध्य समझौता
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



