रेल मंत्री ने अहमदाबाद में प्रस्तावित वटवा मेगा कोचिंग टर्मिनल का किया निरीक्षण
हैदराबाद, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अहमदाबाद में प्रस्तावित वटवा मेगा कोचिंग टर्मिनल का निरीक्षण किया। परियोजना से अहमदाबाद मंडल की परिचालन क्षमता में लगभग 3 गुना वृद्धि होगी।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पेंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अहमदाबाद में प्रस्तावित वटवा मेगा कोचिंग टर्मिनल परियोजना स्थल का दौरा कर कार्यों की प्रगति, एलाइनमेंट तथा प्रस्तावित आधुनिक सुविधाओं का निरीक्षण कर कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। अवसर पर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक तथा अन्य वरिष्ठ रेलवे अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढे़: सीएमसी आयुक्त ने नेकनामपुर में मलजल नाले के कार्यों का किया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान परियोजना की मुख्य संरचना, परिचालन व्यवस्था तथा भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित की जा रही सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अहमदाबाद तक प्रस्तावित चौहरीकरण (क्वाड्रपलिंग) कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की गई, जिससे भविष्य में यात्री ट्रेनों के संचालन में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित की जा सकेगी। वटवा मेगा कोचिंग टर्मिनल भारतीय रेल की महत्वपूर्ण अवसंरचना परियोजना है, जिसका उद्देश्य अहमदाबाद जंक्शन पर बढ़ते परिचालन दबाव को कम करना तथा आधुनिक, सुरक्षित एवं कुशल रेल संचालन सुनिश्चित करना है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



