दिल्ली में सोमवार को बारिश होने का अनुमान : मौसम विभाग

नयी दिल्ली, दिल्ली में सोमवार को तेज हवाएं चलने और बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार सुबह न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में सोमवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 166 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी आता है।

यह भी पढ़े : दिल्ली में 18.8°C तापमान, बादल छाए रहेंगे आज

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ माना जाता है। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button