राजा सिंह का मौन दुःखद : दासोजू श्रवण

हैदराबाद, भारत राष्ट्र समिति (भारास) विधान परिषद सदस्य डॉ. दासोजू श्रवण ने चिता जताते हुए कहा कि मूसी सौंदर्यीकरण परियोजना की आड़ में गोशामहल निर्वाचन क्षेत्र में गरीबों के घरों को ढहाए जाने को लेकर स्थानीय विधायक टी. राजा सिंह का मौन साधे रहना दुःख की बात है।

भारास की युवा विंग बीआरएसवी के तत्वावधान में भारास कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री के. तारक रामाराव की सलाह पर जारी पोरू बाटा कार्यक्रम के तहत गोशामहल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंबेडकर नगर में मूसी परियोजना के पीड़ितों से डॉ. दासोजू श्रवण ने मुलाकात की। साथ में बीआरएस के वरिष्ठ नेता बीजिनी श्रीनिवास, प्रिया गुप्ता, आर.वी. महेंदर, बीआरएसवी नेता विशाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें… परिसीमन दक्षिण के लिए घातक : रेवंत रेड्डी

मूसी बफर जोन को लेकर बीआरएस का विरोध तेज

डॉ. श्रवण ने आगे कहा कि गोशामहल में मूसी नदी को मुचकुंदा नदी के रूप में मां की तरह पूजने वाली जनता के घरों को मूसी सौंदर्यीकरण के नाम पर ढहाया जा रहा है परंतु स्थानीय विधायक टी. राजा सिंह का इस पर चुप बैठे रहना दुःख की बात है। उन्होंने कहा कि सरकार ने मूसी परियोजना के नाम पर मूसी नदी के अतराफ 150 मीटर बफर जोन का जो निर्णय लिया है उससे हजारों लोग सड़कों पर आ जाएंगे जिसे बीआरएस बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि मूसी नदी के शुद्धीकरण, सौंदर्यीकरण के खिलाफ बीआरएस नहीं है जबकि पूर्व केसीआर सरकार ने मूसी शुद्धीकरण के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए थे।

करीब 16 हजार करोड़ रुपये से योजना बनाई थी, लेकिन किसी एक गरीब का घर नहीं ढहा। इसके केसीआर ने स्पष्ट निर्देश दिए थे। उन्हेंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार का मूसी नदी सौंदर्यीकरण के नाम पर डेढ़ लाख करोड़ रुपये खर्च करना अन्याय है। उन्होंने कहा कि स्थानीय मूसी पीड़ितों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि बीआरएस साथ खड़ी है। किसी गरीब के घर को ढहाने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मूसी परियोजना की आड़ लेकर कांग्रेस सरकार के रियल एस्टेट धंधे की बीआरएस कड़ी निंदा करती है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button