राजराजेश्वरी कॉलोनी : पार्क व शिक्षा संस्थान के लिए ही होगा सरकारी भूमि का उपयोग

हैदराबाद, साइबराबाद नगर निगम (सीएमसी) आयुक्त जी. सृजना ने बताया कि कोंडापुर स्थित राजराजेश्वरी कॉलोनी की 6 एकड़ सरकारी भूमि का उपयोग केवल पार्क और शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना के लिए ही किया जाएगा। उन्होंने आज हैद्रा की टीम के साथ परिसर का दौरा किया और संबंधित सरकारी भूमि की फेंसिंग करवाई।

कोंडापुर के राजराजेश्वरी कॉलोनी में शैक्षणिक संस्थान और पार्क विकास के लिए आवंटित सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतों के मद्देनज़र सीएमसी आयुक्त जी. सृजना, शिक्षा विभाग के आयुक्त नवीन निकोलस तथा हैद्रा आयुक्त ए. वी. रंगनाथ ने रविवार को संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि कॉलोनी के स्वीकृत लेआउट के अनुसार 5 एकड़ भूमि शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना के लिए तथा 1 एकड़ भूमि पार्क विकास के लिए आवंटित की गई है।

यह भी पढ़ें… गोदावरी जल पर अधिकार नहीं छोड़ेंगे : रेवंत रेड्डी

शिक्षा और पार्क हेतु आवंटित भूमि में अतिक्रमण की पुष्टि

लेआउट और राजस्व अभिलेखों से मिलान कर जांच करने पर अधिकारियों ने पाया कि शिक्षा और पार्क आवश्यकताओं के लिए आवंटित भूमि का कुछ हिस्सा अतिक्रमण की चपेट में आ गया है। लेआउट के अनुसार भूमि का स्पष्ट परिसीमन करने के बाद अधिकारियों ने संबंधित विभागों के माध्यम से फेंसिंग कार्य शुरू कराया। इसके माध्यम से भविष्य में अतिक्रमण न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए गए।

सीएमसी आयुक्त ने 5 एकड़ शैक्षणिक भूमि पर शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना के लिए प्रस्ताव तैयार करने का अनुरोध शिक्षा विभाग के आयुक्त नवीन निकोलस से किया। सीएमसी आयुक्त ने यह भी बताया कि 1 एकड़ पार्क भूमि का तुरंत विकास किया जाएगा। अधिकारियों ने राजराजेश्वरी वेलफेयर असोसिएशन के सदस्यों और स्थानीय निवासियों को आश्वासन दिया कि 6 एकड़ सरकारी भूमि का उपयोग केवल आवंटित जनहित उद्देश्यों के लिए ही किया जाएगा।

सीएमसी आयुक्त ने निकटवर्ती बाजार क्षेत्रों का भी दौरा किया। उन्होंने प्रत्येक व्यापारी को अपने दुकान के पास अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखने और सड़कों पर कचरा न फेंकने के निर्देश दिए। उन्होंने कचरा संग्रहण के दौरान स्वचच्छ ऑटो वाहनों को ही कचरा सौंपने की सलाह दी। आयुक्त ने स्वच्छता कर्मचारियों को स्वच्छता नियमों का सख्ती से पालन करने तथा सड़कों पर कचरा जमा न होने देने के लिए निरंतर निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button