राजस्थान : फर्ज़ी डॉक्टर कांड ने पकड़ा सियासी तूल

जयपुर, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की कार्रवाई में फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए डॉक्टर बने 18 लोगों की गिरफ्तारी और 90 से अधिक संदिग्धों के चिन्हित होने के मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया है। इस पूरे प्रकरण को लेकर पूर्व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह मामला सिर्फ फर्जीवाड़े का नहीं, बल्कि सरकारी सिस्टम की गंभीर खामियों का नतीजा है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी मौजूदा सरकार पर है।

रघु शर्मा ने कहा कि जिस तरह से बड़ी संख्या में फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए लोग डॉक्टर बन गए, वह स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए बेहद चिंताजनक है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में फर्जी डॉक्टर सिस्टम में कैसे घुस गए और लंबे समय तक बिना जांच के काम करते रहे। उनका कहना था कि यह प्रशासनिक लापरवाही और निगरानी तंत्र की विफलता को दर्शाता है।

रघु शर्मा ने फर्जी भर्ती पर भाजपा सरकार को जिम्मेदार बताया

पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की योजनाओं और भर्ती प्रक्रियाओं में गंभीर खामियाँ हैं, जिसके चलते इस तरह की घटनाएँ सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि चयन और सत्यापन की प्रक्रिया मजबूत होती, तो फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर कोई भी व्यक्ति डॉक्टर नहीं बन पाता।

रघु शर्मा ने इसे सरकार की लिकेज वाली व्यवस्था करार देते हुए कहा कि इसी वजह से लगातार गड़बड़ियां उजागर हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल भर्ती घोटाले तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ हुआ है।

यह भी पढ़े : झारखंड : मुख्यमंत्री के पोस्टर मामले में झामुमो ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

रघु शर्मा ने साफ तौर पर कहा कि इस पूरे मामले के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि सरकार को पहले ही निगरानी और सत्यापन की मजबूत व्यवस्था बनानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसके चलते न सिर्फ फर्जी डॉक्टर्स सिस्टम में आए, बल्कि लंबे समय तक सक्रिय भी रहे। अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय स्वास्थ्य विभाग में भर्ती और संचालन को लेकर सख्त निगरानी रखी जाती थी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button