राजस्थानी स्नातक संघ ने लगायी ‘सीए की चौपाल’

हैदराबाद, राजस्थानी स्नातक संघ द्वारा आबिड्स स्थित आरजीए हॉल में मासिक भाषण माला सीए की चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभूति निवेश तथा संबंधित व्यवस्था पर सीए रामदेव भूतडा, सीए वरुण अग्रवाल, सीए अरुण मंत्री एवं सीए प्रकाश चौकडा ने भाग लेते हुए सभी को शेयर बाजार में निवेश करने, विशेष संपत्ति पर कर एवं फ्यूचर एंड ऑप्शन (एफएंडओ) की रणनीति आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

आरजीए हॉल में सीए द्वारा निवेश रणनीति पर चर्चा

यहाँ आयोजित कार्यक्रम में सीए वरुण अग्रवाल ने बताया कि बाजार में हम सभी लर्नर है और जीवन भर लर्निंग की यात्रा जारी रहे। निवेश के समय पर 10 कार्य करने और 10 नहीं करने चाहिए। पहले हमें एसेट एलोकेशन करना चाहिए जिसमें एक साथ ही शेयर में पूरा पैसा निवेश न कर अलग अलग एसेट एलोकेशन करें। कुछ इक्विटी को म्यूच्युल फंड में निवेश करें तो समझदारी होगी। इक्विटी मार्केट में ऐसा पैसा न लगायें, जिसे हमें 6 माह या साल दो साल में वापस लेना है क्योंकि मार्केट अपडाउन होता रहता है। उन्होंने कहा कि हम किसी के बोलने पर निवेश कर स्टॉक ले लेते हैं और पता ही नहीं चलता कि कब उसे रखना है और कब एक्जिट होना है।

पोर्टफोलियो में अलग-अलग सेक्टर में 10% एलोकेशन रखें

जिस कंपनी में निवेश करना है उसकी गहनता से रिसर्च करें, ताकि कंपनी के उतार चढाव को अच्छी तरह जान सकें। अच्छी कंपनी का शेयर लेते हैं तो जरूरी नहीं कि स्टाक का वैल्यूएशन अच्छा है। एक अच्छी कंपनी और अच्छे स्टाक में अंतर होता है। हमें देखना चाहिए जो चीज मिल रही है वह बार्गेन पर मिल रही है या नहीं। ऐसे जगह ही बाय करने का प्रयास करें। एक सेक्टर में निवेश न कर दस प्रतिशत एलोकेशन लें। स्टाक या कंपनी धीरे धीरे इंडिकेशन देते हैं। यदि उसके परिणाम ट्रैक नहीं करेंगे, तो कुछ समय के बाद स्टाक जीरो होगा।

वरुण अग्रवाल ने कहा कि टिप्स के आधार पर स्टाक पर्चेज न करें। यदि किसी कंपनी के शेयर भाव नीचे गिर रहे हैं, तो पहले उसका पूरा कारण जानें तभी शेयर खरीदें। गिरी चीज सस्ती है ऐसा मानना नासमझी है। शेयर बेचना तभी है जब सब लोग ले रहे हैं। मार्केट में डिक्लाइन हो तो पूरा पोर्टफोलियो न बेचें। स्टाक मार्केट वेल्थ क्रियेशन की जगह है। वह इनकम जनरेशन का स्रोत नहीं है। लोग जॉब छोड़कर स्टाक मार्केट में न आयें क्योंकि आप मार्केट को इनकम जनरेशन का माध्यम बनायेंगे तो इसमें सफलता केवल 5 प्रतिशत मिलेगी।

आईपीओ और एफएंडओ में समझदारी से निवेश करें

कोई भी स्टाक इतना बड़ा न करें कि रातों की नींद उड़ जाए। सर्वाइव करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जो लोग अपना पूरा पैसा एक ही समय निवेश कर देते हैं वह आगे चलकर बाजार में असफल होते हैं। इसी प्रकार जो भी आईपीओ आते हैं उनमें अंधाधुन निवेश न करें क्योंकि सभी आईपीओ अच्छे रिटर्न नहीं देते हैं। सीए अरुण कुमार मंत्री ने एफएंडओ के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि निवेश के साथ साथ फ्यूचर एंड ऑपशन (एफएंडओ) का ध्यान रखें।

वर्तमान में देश में जो एफएंडओ की परंपरा चल रही है वह भविष्य में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस पर आधारित होगी इसलिए एआई ट्रेडिंग में जाना होगा। ट्रेडिंग के समय देखे कि कौनसे ट्रेड में निवेश करना है कैसे उसमें प्रवेश करना और उसे कैसे मैनेज करना है। स्टाक को खरीदने से पहले उसके कांट्रेक्ट वैल्यू अवश्य देखें। डेली ट्रेड बंद करें और माह में कम पूंजी निवेश में एक या दो ट्रेड करेंगे तो भी वह आगे चलकर अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि यूट्यब पर कई गैर पंजीकृत फिन इन्फ्लूयेंसर है, उनको फोलो न करें। वह कई बार निवेश के लिए प्रेरित कर धोखाधड़ी करते हैं।

सीए रामदेव भूतड़ा ने प्रत्यक्ष कर एवं बजट के दौरान कर के प्रावधान में पारित किये जाने वाले नये कानूनों से सभी को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पहले निर्णय करें कि आप निवेशक बनना चाहते हैं या ट्रेडर। ट्रेडर बनना चाहते हैं तो आपके पास रेग्युलर एवं एफएंडओ दोनों ही विकल्प होंगे। यह सभी को सलाह है कि जितना चादर उतने ही पैर फैलायें। इधर उधर से पैसा लाकर निवेश न करें। उन्होंने कहा कि कई लोग निवेश किये गये ब्लैक मनी को वाइट करने का भी प्रायस करते हैं जो गलत है क्योंकि बिना सोचे समझे निवेश करेंगे तो आगे चलकर फंसेंगे।

सभी निवेश और ट्रांजेक्शन बैंक के माध्यम से करें

सभी ट्रांजेक्शन बैंक द्वारा करें। यह सुरक्षित मार्ग है। कहीं पैसा निवेश करते हैं तो पैसा आया कहां से यह बताना होगा, क्योंकि आयकर विभाग हर गतिविधि पर नजर रखता है इसलिए लेखा का ध्यान रखें। जाली या झूठे सर्टिफिकेट न तो आयकर विभाग को दें, न ही ऑडिटर को दें क्योंकि आगे जाकर फँसेंगे। डिपार्टमेंट की पैनी नजर से नहीं बच सकेंगे। कमाने के चक्कर में सुकून और पैसा न गवाएं। इस बात का विशेष ध्यान रखें। शेयर के ट्रांजेक्शन करते हैं गोल्ड बेचकर पैसा कमाया तो उसके एवज में रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी लेना चाहिए। इसमें भी एक से ज्यादा रिहायशी मकान नहीं होना चाहिए। प्रॉपर्टी किसी अन्य के नाम पर ली है तो उसको रिटर्न में अवश्य बतायें।

रामदेव भूतड़ा ने बताया कि कोई भी ट्रांजेक्शन करना है तो रिकग्नाइज्ड स्टाक एक्सचेंज द्वारा कीजिए। प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के शेयर न खरीदें, क्योंकि कब समस्या आये पता नहीं। ऐसे कई फ्राड हो चुके हैं इसलिए सावधान रहें। सेल्स बाय बैक के अंतर्गत कंपनी वापस अपने शेयर खरीद रही है तो शेयर होल्डर को पैसे देती है पर बजट में प्रस्ताव आया है जो भी पैसा आयेगा वह डिवीडेंट नहीं, कैपिटेल गेन में नार्मल टैक्स के साथ अतिरिक्त टैक्स का होगा। यह ऑप्शन अच्छा है क्योंकि डिविडेंट होगा तो पूरा टैक्स लगेगा। उन्होंने कहा कि अपने निवेश को डिस्क्लोज नहीं करते हैं, तो आयकर नियम की वजह से आगे परेशानी बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें… एफडीडीआई का दीक्षांत समारोह आयोजित

एफटीसीसीआई ने असमय पेनल्टी पर विरोध जताया

उन्होंने बताया कि आयकर का रिटर्न भरते समय यदि विदेश में जो खाते खोले है यदि उनकी जानकारी नहीं दी गई तो उसकी भारी पैनेल्टी होती है। यह आयकर में कवर नहीं होती उसके लिए अलग एक्ट है इसलिए जो भी खाते हैं उनको डिस्क्लोज करें। कुछ भी छिपाने का प्रयास न करें। सरकार ने बजट में ब्लैक मनी को डिस्क्लोज करने की भी योजना है उसका फायदा उनको होगा जिसके पास काला धन है। उन्होंने कहा कि बजट में प्रस्ताव है जिसमें एसेसमेंट और पैनल्टी दोनों साथ साथ चलाने का प्रावधान है। इसका विरोध करने के लिए ज्ञापन बनाकर वित्त मंत्री को भेजना चाहिए।

जब ऐससमेंट ही नहीं हुआ तो पेनल्टी पहले कैसे लगाई जा सकती है। टैक्स बार एफटीसीसीआई भी इसके विरोध में ज्ञापन सरकार को भेज रहे हैं और ऐसेसमेंट व पेनल्टी दोनों को अलग अलग करने का सुझाव दे रहे हैं। उन्होंने बजट में नये नियमों से सभी को अवगत करवाया। अवसर पर संघ के अध्यक्ष मनोज गोयल, मंत्री अजय अग्रवाल सहित अन्य ने वक्ता सीए वरुण अग्रवाल, सीए अरुण मंत्री, सीए रामदेव अग्रवाल का सम्मान किया।

कार्यक्रम का संचालन संयोजक सीए प्रकाश चौकडा ने किया। अवसर पर सभी का स्वागत आरजीए के अध्यक्ष मनोज गोयल ने किया। संघ के मंत्री अजय अग्रवाल ने आरजीए द्वारा समय के अनुसार कार्यक्रम में किये गये परिवर्तन और किये गये कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि वन महोत्सव की जगह आनंद मेला कार्यक्रम हुआ जो काफी सफल रहा। इसी प्रकार संघ के पूर्व अध्यक्षों के साथ ऐतिहासिक पल और संघ के पूर्व मंत्रियों के साथ मंत्री मंत्रणा कार्यक्रम काफी सफल हुए हैं। भविष्य में भी इसी प्रकार कार्यक्रम मासिक भाषण के अलावा किये जाएंगे।

आरजीए हॉल कार्यक्रम में प्रमुख सीए और निवेशक उपस्थित हुए

संघ के शिक्षा न्यास द्वारा छात्रों को 1 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई, जिसके संघ सभी दानदाताओँ और सहयोगियों का आभार प्रकट करता है। समन्वयक सीए अमित झंवर ने सभी का आभार प्रकट किया। अवसर पर जितेन्द्र अग्रवाल, नंदगोपाल भट्टड, विजय ओढा, पन्ना माहेश्वरी, सीए अमित झंवर, सीए संदीप झंवर, विनय कुमार, रविन्द्र बजाज, मनीष अग्रवाल, प्रकाश चोकडा, सीए जगदीश भट्टड, अरविन्द नारायणीया, श्याम सुन्दर मूंदडा, आनंद स्वरूप, नरसिंग चितलांगी, प्रकाश नारायण राठी, भगवानदास विजयवर्गीय, विष्णु अग्रवाल, प्रेम अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता, गोपालदास सारडा, डी.पी. अग्रवाल, इशिका कडेल, ललित कुमार अग्रवाल, किसन गोपाल अट्टल, संजय तोष्णीवाल, राकेश, संपत दरक, विवेक गुप्ता, देवांश अग्रवाल, अभिजीत अग्रवाल, भरत कुमार, हरिनारायण व्यास, हरिप्रिया, मदन व्यास, रोहन अग्रवाल, हेमंत सारडा, विनोद बंग, गोविन्द तोष्णीवाल, दिनेश गुप्ता व हरिगोपाल उपस्थित थे।

अवसर पर विजय कुमार व्यास, पी.केशव दिव्या, तरुण करवा, संदीप झंवर, हरिनारायण राठी, देवाशिष, डॉ.मोहन गुप्ता, डॉ.महेश शर्मा, अनिरुद्ध लाहोटी, दीपक कुमार बंग, विनदो कुमार लाहोटी, रमेश अटासनिया, दिनेश अग्रवाल, शेखर अग्रवाल, नंदकिशोर बाहेती, अशोक बंसल, गोविन्द नारायण राठी, रितू अग्रवाल, बद्रीविशाल काबरा, जितेन्द्र विजयवर्गीय, राजेश कुमार अग्रवाल, साकेग गुप्ता, तुषार गुप्ता, कविता तोष्णीवाल, जुगलकिशोर शर्मा, संजय असावा, कृष्णप्रिया जाजू, भरत जाजू, रूपेश मालपानी, अमरलाल जाजू, रामाकांत, कोमल, सीए अनमोल कासट, सूर्य प्रकाश भट्टड, चेतना लाहोटी, श्याम अग्रवाल, टिया मित्तल, हरिकिशन ओझा, शुभम भट्टड, सीए दिनेश अग्रवाल, सीए ज्योति रामपुरिया, बिमल व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button