राजस्थानी महिला मंडल चेलापुरा ने मनाया गणगौर महोत्सव

हैदराबाद, राजस्थानी महिला मंडल चेलापुरा के तत्वावधान में गणगौर महोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सोना-चाँदी तबोला के साथ मनाया गया। चौक कसारहट्टा स्थित राजस्थानी हिन्दी विद्यालय में आयोजित गणगौर महोत्सव में गौरा और ईसरजी की भव्य पूजा के बाद समाजसेवी अमृत कुमार जैन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं ने नृत्य प्रस्तुत किए। अवसर पर तंबोला के साड़ी व सोना-चाँदी राउंड खिलाए गए। इसके विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भगवानदास कमला तोष्णीवाल, कौशल्यादेवी बंग, अरुणा, शुभ झँवर, समाजसेवी राजकुंवर जाखोटिया, किरण कड़ेल, हीरामणि बंग, विशेष अतिथि कविता राठी, राजू राठी, गोपाल जाजू, राकेश दुबे, दिनेश सारड़ा, दामोदर मूंदड़ा, नारायण मालानी, सोहनलाल कड़ेल, महेश नरेठा, गोविन्द नारायण सारड़ा, शोभा मूंदड़ा, नारायण व्यास, राम अग्रवाल, रजनी लखोटिया, निर्मला चोपड़ा, संध्या राठी, रेखा अटासनिया, गंगा धूत, इंदिरा बांगड़, पन्ना माहेश्वरी, अमित लड्डा (गग्गु भाई) उपस्थित थे। मंच का संचालन प्रमिला व्यास ने किया। सांस्कृतिक संयोजन मोहित बंग का रहा। विशेष सहयोगी रामनारायण महाराज, प्रीति असावा रहे।

यह भी पढ़ें… आर्थिक स्थिति सशक्त बनाने संस्थागत सुधार ज़रूरी : नवीन मित्तल

कार्यक्रम में सभी का स्वागत अध्यक्ष पद्मावती झँवर ने किया। मंडल की जानकारी मंत्री सुनीता माहेश्वरी ने दी। मंडल ने सभी प्रायोजकों का विशेष तौर पर आभार प्रकट कर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष पद्मावती झंवर, उपाध्यक्ष उर्मिला बंग, मंत्री सुनीता माहेश्वरी, सह-मंत्री जमुना धूत, कोषाध्यक्ष पूजा सारड़ा, सदस्य रेखा भूतड़ा, शोभा झँवर, चन्द्रकला साबू, चंदा व्यास, प्रमिला शर्मा, गंगा लोया, किरण लोया, किंजल राठी, हेमा माहेश्वरी, अरुणा अट्टल, संतोष सारड़ा, संगीता साबू, सरला झँवर, संगीता लड्डा, शोभा सारड़ा, अनीता मूंदड़ा, चंदा माहेश्वरी, मंजू लड्डा, सुनीता सारड़ा, जयश्री लड्डा, सुमित्रा असावा, अर्पणा तोष्णीवाल, सपना जाजू, कुसुम भारद्वाज, कलावती दरक, शांति करवा, हेमलता लोया, ऊषा डागा, चंदा सोनी व अन्य ने सहयोग प्रदान किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button