राजस्थान के ट्री मैन पद्मश्री हिम्मताराम भांभू का किया गया अभिनंदन

हैदराबाद, राजस्थानी सैनिक क्षत्रिय (माली) संघ, कोलसावाड़ी, बेगम बाजार के तत्वावधान में राजस्थान के ट्री मैन पद्मश्री हिम्मताराम भांभू का कोलसावाड़ी स्थित माली भवन में भव्यता से अभिनंदन किया गया।

संघ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अध्यक्ष रामवल्लभ भाटी ने सभी का स्वागत करते हुए पद्मश्री हिम्मताराम द्वारा किये गए कार्यों की प्रशंसा की। पद्मश्री हिम्मताराम भांभू का स्वागत संघ के पदाधिकारियों एवं राजस्थानी समाज बंधुओं ने किया। पद्मश्री हिम्मताराम भांभू ने कहा कि उनकी दादी ने उन्हें पीपल का पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया था, वह अब इतना बड़ा हो गया है कि उसके नीचे करीब 500 लोग बैठ सकते हैं। हम हर साल उसके चारों ओर दीये जलाकर उसका जन्मदिन मनाते हैं।

वैश्विक ताप वृद्धि के कारण दुनिया भर में बढ़ता तापमान हम सभी के लिए एक चेतावनी है। अगर हरियाली के घटने का मौजूदा सिलसिला जारी रहा, तो हर व्यक्ति को चौबीसों घंटे ऑक्सीजन साथ लेकर चलना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि मुझे अपने काम पर गर्व है। सभी लोगों को पर्यावरण की देखभाल शुरू करने का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि यदि पर्यावरण पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वर्ष 2040 तक इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

समाज और पर्यावरण के लिए जीवन प्रेरणा : पद्मश्री हिम्मताराम भांभू

सह-मंत्री देवेन्द्र सांखला ने भांभू का परिचय देते हुए कहा कि पद्मश्री हिम्मताराम भांभू को राजस्थान का वृक्ष पुरुष कहा जाता है। इन्हें प्रकृति संरक्षण के लिए 2020 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। नागौर निवासी भांभू ने 55 लाख से अधिक पेड़ लगाकर बंजर जमीन को हरा-भरा किया है, जिनमें 35 लाख बड़े पेड़ बन चुके हैं, जो जनता को 12 अरब रुपये मूल्य की ऑक्सीजन प्रदान कर रहे हैं। साथ ही वन्यजीवों की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। भांभू राजस्थान के नागौर जिले के समाजसेवी, प्रकृति प्रेमी, संरक्षणवादी और पर्यावरणविद् हैं।

रामस्वरूप पंवार, हरिकिशन ओझा, मंत्री राधाकृष्ण परिहार ने पद्मश्री हिम्मताराम भांभू के जीवन को अनुसरणीय बताया। मंच का संचालन सुखराम पंवार ने किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष जयनारायण पंवार, त्रिलोकचंद भाटी, मंत्री रामकिशन परिहार, सह-मंत्री रामकिशोर कुशवाहा, देवेन्द्र सांखला, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम मारोठिया, सह-कोषाध्यक्ष रामकिशोर गहलोत, राजस्थानी समाज बंधु उपस्थित थे। अवसर पर बीएन रेड्डी अध्यक्ष जाट समाज दूदाराम बाबल, जाट समाज भोनगिरी अध्यक्ष धर्माराम, तरनऊ विश्वकर्मा समिति अध्यक्ष प्रेम सांगवा, किराणा मर्चेंट एसोसियेशन अध्यक्ष दामोदर विजयवर्गीय, गंगाराम टाक, भंवरलाल पंवार, कालूराम सांखला, हुकमीचंद सोलंकी, पूनमचंद पंवार आदि ने भी अपने विचार रखे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button