Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

अत्तापुर में उल्लास के साथ मनाई गई राम नवमी

हैदराबाद, अत्तापुर स्थित ऐतिहासिक रामबाग राम मंदिर (श्री रामचंद्र स्वामी मंदिर) में राम नवमी उल्लास के साथ मनायी गयी। साथ ही दशमी पर मंदिर प्रांगण में विशाल रावण दहन किया गया। अवसर पर श्री राम मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। सुबह एवं शाम के समय भगवान राम, लक्ष्मण व माता जानकी की सुंदर पालकी झाँकी निकाली गई, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया।

अत्तापुर रामबाग मंदिर में राम नवमी की झांकी

मंदिर सेवक ठाकुर अर्जुन सिंह ने बताया कि श्रीराम का जन्मोत्सव विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ मनाया गया। अवसर पर श्री राम मंदिर के संस्थापक भवानी प्रसाद भटनागर की बेटी पूजा भटनागर, राजेंद्र नगर बीआरएस प्रभारी कार्तिक रेड्डी, वनम श्रीराम रेड्डी, मुकेश रेड्डी, चिन्ना रेड्डी, राजेंद्र नगर डीसीपी, एसीपी, अत्तापुर सर्किल इंस्पेक्टर, राजेंद्र नगर भाजपा प्रभारी तोकला श्रीनिवास, एन. मल्ला रेड्डी, कोमरिया, मंडल अध्यक्ष वेंकटेश शशिकांत शर्मा, श्री श्याम मित्र मंडल के सुरेश कुमार मोदी, मालीराम अग्रवाल, पवन नालपुरिया, सोहनलाल नेहरा, भास्कर रेड्डी, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अध्यक्ष बालू सुब्रह्मण्य, श्रीकांत मोहसिन, संदीप, अनिल, रघु, रमेश, सहित अन्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें… श्री अजित पार्श्व युवा संगठन ने किए सेवा कार्यक्रम

दशमी के दिन मंदिर प्रांगण में विशाल मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने खरददारी की। रात के समय रावण दहन किया गया। रावण दहन से पहले राम, लक्ष्मण व जानकी की भव्य शोभायात्रा एवं पालकी झाँकी निकाली गई। रावण दहन के दौरान पूजा भटनागर एवं ठाकुर अर्जुन सिंह ने मेला महोत्सव में उपस्थित भक्तों का स्वागत किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button