रामचंदर राव को हिरासत में लेने पर भड़का आक्रोश

हैदराबाद, कामारेड्डी विधायक काटेपल्ली वेंकटरमणा के कैंप ऑफिस पर हुए हमले के बाद विधायक से मिलने निकले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंदर राव को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करके बोलारम पुलिस थाना ले जाने को लेकर आक्रोशित भाजपाइयों ने पुलिस थाने के पास विरोध जताया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

बोलारम पुलिस थाना परिसर में मीडिया को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रामचंदर राव ने गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि दरअसल मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी सरकार को भाजपा को मिल रहे जनादर से भय होने लगा है। उन्होंने कहा कि विधायक काटेपल्ली वेंकटरमणा रेड्डी पर हमला करने वाले कांग्रेसियों के कृत्यों व कांग्रेस सरकार के अलोकतांत्रिक रवैये की सभी को कड़ी निंदा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी के विधायक से मिलने निकलने पर अवैध रूप से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, यह कांग्रेस का अहंकारी रवैया है।

यह भी पढ़ें… गोदावरी जल पर अधिकार नहीं छोड़ेंगे : रेवंत रेड्डी

रेवंत रेड्डी सरकार पर मजलिस के दबाव में होने का आरोप

रामचंदर राव ने बांसवाडा की घटना का उल्लेख किया और आरोप लगाया कि रेवंत रेड्डी सरकार मजलिस पार्टी के हाथों की कठपुतली बन चुकी है। मजलिस प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के इशारों पर काम करने लगी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपाइयों पर इस प्रकार फर्जी केस दर्ज करके प्रताड़ित किया गया तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसका जवाब अवश्य जनता देगी।

रामचंदर राव ने बताया कि बांसवाड़ा में अब तक करीब 75 भाजपा कार्यकर्ताओं पर अवैध केस दर्ज किए गए हैं, जो सरकार के अलोकतांत्रिक रवैये को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जता रहे हिन्दुओं पर ही कदम उठाया जाना एकपक्षीय रवैया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं, हिन्दुओं पर अवैध केस दर्ज किए गए तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस आखिर उन्हें कितने दिनों तक हिरासत में रख पाएगी। जैसे ही बाहर आएंगे, अवश्य ही बांसवाड़ा जाएंगे और हिन्दुओं के पक्ष में खड़े होंगे। किसी को डरने की जरूरत नहीं है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button