हनुमान जन्मोत्सव पर किया गया रामचरितमानस का पाठ
हैदराबाद, श्री संकट मोचन वीर हनुमान भक्त मंडल भाग्यनगर द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव पर श्री रामचरितमानस का अखंड पाठ हिमायत सागर के सीआर नगर, कोतवालगुड़ा स्थित श्री संकट मोचन दक्षिण मुख वीर हनुमान मंदिर में भक्ति भाव से संपन्न हुआ, जिसमें भक्तों की भारी भीड़ देखी गई।








यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में पंडित लालाजी शुक्ला महाराज एवं पंडित विनीत शुक्ला महाराज ने बताया कि श्री रामचरितमानस का अखंड पाठ ब्रह्म मुहूर्त में हनुमानजी के अभिषेक, श्रृंगार आरती एवं सुमधुर भजन के साथ हुआ। दोपहर 1 बजे श्रृंगार व आरती, इसके पश्चात 1:30 से प्रसाद का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, जिसमें उपस्थित अतिथि एवं भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति की ओर से पधारे हुए अतिथियों का सम्मान शॉल, पुष्पमाला एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर किया गया। अवसर पर भक्तों को परम पूज्य गुरुदेव श्री श्याम नारायनाचार्यजी महाराज (अयोध्या -हरिद्वार) के आशीर्वाद प्राप्त हुए।
यह भी पढ़ें… जैन सेवा संघ के रक्तदान शिविर में 138 लोगों ने किया दान
मंदिर में प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ, हवन व आरती का आयोजन किया जाता है। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में शिव मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिसका उपस्थित भक्तों ने आनंद उठाया। श्री संकट मोचन वीर हनुमान भक्त मंडल भाग्यनगर द्वारा हनुमान जन्मोत्सव पर पधारे सभी भक्तों का हृदय से आभार प्रकट किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



