रणबीर कपूर ने जमकर की रानी मुखर्जी की तारीफ

रणबीर कपूर ने को-स्टार रानी मुखर्जी को लेकर कहा कि, रानी एक ऐसी ऐक्ट्रेस हैं जिनकी हमेशा मिसाल दी जाएगी, जिन्होंने अपने काम से इंडस्ट्री को नई पहचान दी है। रणबीर ने बताया, साल 2007 में आई सांवरिया मेरी डेब्यू फिल्म थी, जिसमें रानी ने मेरे साथ काम किया। रानी पहली शख्स थीं, जिन्होंने मुझसे कहा था कि अगर मैं कड़ी मेहनत करूंगा तो बहुत आगे जाऊंगा। रणबीर ने आगे कहा, मैं उस बातचीत को कभी नहीं भूलूंगा।

जब मुझे सबसे ज्यादा आत्मविश्वास और हिम्मत की जरूरत थी, तब उनकी इस बात ने मुझे बहुत हिम्मत दी। मैंने रानी को करीब से देखा है और उनकी ग्रेस, चार्म तथा टैलेंट से हैरान हूं, मुझे हमेशा लगा है कि रानी एक ऐसी ऐक्ट्रेस हैं जिनकी मिसाल दी जाएगी। वह भारत की अब तक की सबसे महान ऐक्ट्रेस में से एक हैं। उनके प्रोजेक्ट्स और रोल्स के चुनाव ने तय किया है कि आज पीन पर महिलाओं को कैसे दिखाया जाए।

रणबीर कपूर ने रानी की 30 साल की शानदार विरासत का जश्न मनाने के लिए पूरी इंडस्ट्री को सलाम किया। रणबीर ने आगे कहा कि, रानी सिर्फ सिनेमा के जरिए खुशी फैलाना चाहती हैं। वह एक एंटरटेनर हैं जिन्होंने अपनी जिंदगी लोगों को खुश करने के लिए समर्पित कर दी है। उनकी फिल्मों का मुझ पर गहरा असर पड़ा है, इसके लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।

Exit mobile version