श्री अष्टसखी राधाकृष्ण देवस्थानम् शिवालय में मनाया गया रंगोत्सव

हैदराबाद, श्री अष्टसखी राधाकृष्ण देवस्थानम्-शिवालय, 111-112, वृन्दावन नगर, क्षेत्र अलवाल में रंगपंचमी पर रंगोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। अवसर पर विशेष रूप से संस्थापक एवं प्रमुख भजन गायक तरुण कुमार झँवर, ट्रस्ट सचिव एवं प्रमुख भजन गायिका प्र्रमिला व्यास ने फागुन के गीतों के माध्यम से सबका मन मोह लिया। फोलर ग्रुप द्वारा प्रस्तुत चंग की धमाल पर सभी थिरकने लगे। इस दौरान दरबार में महेश नरेठा, विपिन अग्रवाल, खुशीराम अग्रवाल, दीप्ति सिंघला, स्नेहलता रॉय बंसल, गीतिका मुदाली, अजय माहेश्वरी, अनीता अग्रवाल, मंजू जोगीराम अग्रवाल ट्रस्टीगण उपस्थित रहे।

श्री अष्टसखी राधाकृष्ण देवस्थानम् में रंगपंचमी उत्सव

श्री अष्टसखी सत्संग समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में श्री राधा जू युगल सरकार की छवि द्वारा अनन्य प्रकार से नृत्यों की प्रस्तुति दी गयी। फूलों की होली, वृन्दावन का गुलाल, मथुरा के गूँजे एवं महाप्रसादी के साथ ठंडाई का वितरण किया गया। आयोजन में देवस्थानम् के ट्रस्ट बोर्ड चेयरमैन महेश नरेठा, पूर्व चेयरमैन खुशीराम अग्रवाल, वाइस चेयरपर्सन स्नेहलता रॉय बंसल, विपिन अग्रवाल, अजय माहेश्वरी, दीप्ति सिंघला, गीतिका मुदाली, अनीता अग्रवाल एवं मंजू जोगीराम अग्रवाल का सहयोग रहा। रंगोत्सव में प्रह्लाद एवं पार्टी द्वारा संगीत संयोजन दिया गया। कोरस कलाकार दीपक पुरोहित ने विभिन्न रागों के माध्यम से भजनों की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के प्रमुख लाभार्थियों में मंजू जोगीराम अग्रवाल, दीप्ति सिंघला, ललिता सखी, निशा अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, दीपिका सीरवी, मोनिका वासुदेव अग्रवाल, पुष्पा व्यास, ज्योति अग्रवाल, पूजा कंदोई, सुमन शर्मा, रेखा राठौड़, माया चौहान, मधु सिंह, राजकुमारी दम्मानी, तनुजा व्यास, संजना बंसल, संजना अग्रवाल, गीतिका मुदाली, स्नेहलता रॉय बंसल, कुंजल पुरोहित, सुलोचना गंटा, श्रीलता गंटा, यशस्विनी गंटा, नंदिता शर्मा, शोभा देवासी, संतोष देवासी, आशा डागा, नीरजा, मंगला गुजराती, माया चौहान, रेखा राठौड़, प्रमिला व्यास, तरुण कुमार झँवर, महेश नरेठा शामिल रहे। आभार प्रदर्शन के साथ समारोह संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें… जिनमणिप्रभ सूरीश्वरजी का 2026 का चातुर्मास कारवान दादावाड़ी में

उगादी पर देवस्थानम् सभागृह का निर्माण एवं लोकार्पण होगा

श्री अष्टसखी राधाकृष्ण देवस्थानम्-शिवालय में आगामी कार्यक्रमों की घोषणा करते हुए संस्थापक तरुण कुमार झँवर ने बताया कि उगादी हिन्दू नववर्ष पर गुरुवार, 19 मार्च को महर्षी डॉ. योगीराज विजयकांत रॉय बंसल की स्मृति में स्नेहलता रॉय बंसल द्वारा देवस्थानम् सभागृह का निर्माण एवं लोकार्पण किया जायेगा। साथ ही श्री अन्नपूर्णा नूतन रसोई घर का शुभारंभ दोपहर 12.46 बजे मुख्य लाभार्थी मंजू जोगीराम अग्रवाल (ट्रस्टी श्री अष्टसखी राधाकृष्ण देवस्थानम ट्रस्ट-शिवालय) द्वारा किया जाएगा।

गुरुवार, 26 मार्च को श्री अन्नपूर्णा अष्टमी पर दोपहर 12.15 बजे माँ अन्नपूर्णाजी की प्रतिमूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा मुख्य लाभार्थी राजकुमार सरोज अग्रवाल द्वारा की जाएगी। तत्पश्चात श्री रामनवमी उत्सव मनाया जायेगा। साथ ही सर्व सिद्ध श्री हनुमान चालीसा के 56 पाठ-संकल्प एवं अनुष्ठान सहित नगारे पर प्रस्तुत किये जाएँगे। पुरुषोत्तम मास पर पितृदेवता की स्मृति में संकल्प सिद्ध यजमानों के सान्निध्य में श्रीमद् भागवत पुराण गाथा-जो है… सो है… का आयोजन किया जाएगा।

रविवार, 24 से शनिवार 30 मई तक आयोजित होने वाले आयोजन में श्री बाँके बिहारी की छवि एवं विभिन्न झाँकियों की प्रस्तुति दी जायेगी। सुबह 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक मूल पाठ एवं दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक भागवत पुराण का आयोजन होगा। प्रमुख प्रवक्ता ब्रज निवासी देवी रजनी चंद्रिका गोस्वामी, मथुरा का भागवत पुराण गाथा पर सारगर्भित सत्संग रहेगा। आयोजन का सीधा प्रसारण यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से किया जायेगा। जो भी भागवत पुराण गाथा में यजमान बनने की इच्छा रखते हैं, वह तरुण कुमार झँवर से संपर्क कर सकते हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button