रश्मिका-विजय ने लिए सात फेरे, बने पति-पत्नी
नई दिल्ली। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड नहीं रहे। अब दोनों पति-पत्नी बन चुके हैं। सालों की मोहब्बत के बाद अब कपल ने एक नया पड़ाव शुरू कर लिया है। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद गुरुवार को शादी रचा ली। कपल शोर-शराबे से दूर उदयपुर के रॉयल वेडिंग फंक्शन में एक-दूजे का हुआ।
तेलुगु रीति-रिवाज से हुई रश्मिका-विजय की शादी
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की आज दो बार शादी होने वाली है। विजय की तरफ से तेलुगु रीति-रिवाज से शादी होगी और रश्मिका की तरफ से कोडवा सेरेमनी होगी। फिलहाल, गुरुवार को तेलुगु रीति-रिवाज से रश्मिका और विजय शादी के बंधन में बंध चुके हैं।
सुबह-सुबह हुई तेलुगु वेडिंग
एक्स हैंडल पर रश्मिका और विजय की शादी से जुड़ा अपडेट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, “आखिरकार विजय ने रश्मिका से आज सुबह 10.10 बजे शादी कर ली। दोनों बहुत-बहुत बधाई।” शादी के बाद कपल की तरफ से वेडिंग वेन्यू के बाहर पैपराजी को मिठाइयां बाटी गईं।
कब होगी रश्मिका-विजय की सनसेट वेडिंग?
तेलुगु रीति-रिवाज के बाद अब रश्मिका मंदाना के कोडवा रीति-रिवाज से शादी होगी। यह एक सनसेट वेडिंग है जो शाम को 4 बजे होगी। फिलहाल, अभी तक नए-नवेले दुल्हन की शादी की झलकियां सामने नहीं आई हैं। फैंस दोनों की शादी की फोटोज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल की कूर्ग सेरेमनी के बाद कोडवा लोक परफॉर्मेंस भी होगा। फंक्शन में परिवार और करीबी दोस्तों के लिए वाइब्रेंट लोकल कल्चर देखने को मिलेगा।रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की रस्में चार दिन पहले से ही शुरू हो गए थे। स्पोर्ट्स गेम से शुरू हुए वेडिंग फंक्शन हल्दी और संगीत के साथ खत्म हुआ। शाम को शादी के बाद कपल की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट की जाएगी।
यह भी पढ़े– पीएम मोदी का भावुक नोट! विजय देवरकोंडा-रश्मिका को शादी की बधाई
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



