रश्मिका की पोस्ट से मची हलचल, लिखा- अब हम 3 हो गए
हैदराबाद, साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती का जलवा बिखेरनी वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं. एक्ट्रेस रश्मिका और विजय देवरकोंडा की शादी को डेढ़ महीना हुआ है. ईस बीच रश्मिका मंदाना ने अब हम तीन हो गए लिखकर एक वीडियो पोस्ट किया है. हाल ही में प्रेग्नेंट होकर शादी करने का ट्रेंड भी काफी चल रहा है, ऐसे में रश्मिका की इस पोस्ट ने सबका ध्यान खींचा है.
रश्मिका-विजय की शादी की तस्वीरें हुई थीं वायरल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी से लेकर मेहंदी व हल्दी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। लोगों ने इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाया था।
साल 2018 से शुरू हुआ रश्मिका-विजय का प्यार आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की दोस्ती साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘गीता गोविंदम’ से शुरू हुई थी जो कि फरवरी 2026 में ही शादी के खूबसूरत रिश्ते में बदल चुकी है। हालांकि अब शादी के कुछ ही समय बाद रश्मिका मंदाना की नई पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
शादी के एक महीने बाद नया सरप्राइज -आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके और पति विजय देवरकोंडा जैसे दिखने वाले एनिमेटेड कैरेक्टर्स नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक पीला फूल और रेड हार्ट इमोजी भी दिखाई दे रहा है।

दरअसल रश्मिका मंदाना के इस पोस्ट में सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उनके कैप्शन ने, जिसमें उन्होंने लिखा था- अब हम तीन हो गए। बस इसी एक लाइन ने फैंस के बीच सवालों की झड़ी लगा दी। क्या सच में प्रेग्नेंट हैं रश्मिका मंदाना? -रश्मिका मंदाना के इस इंस्टाग्राम पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। लोग इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- क्या रश्मिका मंदाना मां बनने वाली हैं? -वहीं एक शख्स ने पूछा है- क्या ये प्रेग्नेंसी का इशारा है। कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में लिखा है- तीसरा मेंबर फूल है या जूनियर विरोश? हालांकि रश्मिका मंदाना या फिर उनके पति विजय देवकोंडा की तरफ से इस पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
फिर किसी नए प्रोजेक्ट का क्रिएटिव टीजर
पोस्ट के पीछे छिपा है कोई और राज? रश्मिका मंदाना ने इस पोस्ट में ‘Terribly Tiny Post’ और ‘Rashmika & Ru’ जैसे अकाउंट्स को टैग किया है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि ये किसी नए क्रिएटिव प्रोजेक्ट का हिस्सा हो सकता है या फिर बच्चों से जुड़ा कोई कंटेंट या सीरीज लॉन्च होने वाली है। आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना पहले से ही रश्मिकारू नाम के प्लेटफॉर्म पर छोटे-छोटे नोट्स और पर्सनल थॉट्स शेयर करती रहती हैं।
रश्मिका मंदाना के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स -जानकारी के अनुसार रश्मिका मंदाना के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह जल्द ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘एनिमल पार्क’ में नजर आएंगी। इसके अलावा रश्मिका साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ ‘पुष्पा 3’ में भी दिखाई देंगी।
रश्मिका मंदाना फिलहाल ‘कॉकटेल 2’ और ‘मैसा’ जैसी फिल्मों की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। आपको बता दें कि शादी के तुरंत बाद रश्मिका के प्रोजेक्ट ‘राणाबली’ का पहला गाना भी रिलीज हुआ था। रश्मिका के पोस्ट ने फैंस को किया कंफ्यूज रश्मिका मंदाना के लेटेस्ट पोस्ट ने फैंस को कन्फ्यूज भी किया है और एक्साइटेड भी। लोग पूछ रहे हैं कि क्या ये प्रेग्नेंसी का संकेत है या फिर किसी नए प्रोजेक्ट का क्रिएटिव टीजर। फिलहाल सच्चाई क्या है, ये तो आने वाले दिनों में ही साफ होगा लेकिन इतना तय है कि रश्मिका एक बार फिर सुर्खियों में छा गई हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



