हैदराबाद, राज्य के इतिहास में शुक्रवार को एक ही दिन में 341.08 मिलियन यूनिट बिजली की आपूर्ति करके डिस्कॉमों ने रिकॉर्ड दर्ज किया। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को राज्य में बिजली की खपत रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गई। उस दिन राज्य में 341.08 मिलियन यूनिट बिजली की आपूर्ति की गयी, जो 335.19 मिलियन यूनिट (मार्च 18, 2025) के पिछले रिकॉर्ड को पार कर गई।
इसी तरह, 18,228 मेगावाट की पीक पावर मांग को भी सफलतापूर्वक पूरा किया गया। यह पिछले वर्ष 20, मार्च को दर्ज की गई 17,162 मेगावाट की पीक डिमांड से अधिक है। बढ़ते तापमान और खेती की बढ़ती जरूरतों के कारण बिजली की मांग और पीक लोड दोनों बढ़ गए है।
यह भी पढ़े : कविता 48वाँ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
अधिकारियों ने आगे बताया कि अगर एक दिन में 350 मिलियन यूनिट से अधिक मांग और 19 हजार मेगावाट का पीक लोड को भी पूरा करने के लिए भी डिस्कॉम तैयार हैं। राज्य के पास मजबूत पावर ग्रिड और समग्र कार्य योजना के साथ इन ज़रूरतों को पूरा करने की क्षमता है। उप-मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री भट्टी विक्रमार्का ने राज्य की सभी बिजली कंपनियों के कर्मचारियों को इस अधिक मांग के समय में बिना रुकावट बिजली की आपूर्ति को बनाए रखने के लिए बधाई दी।
