भारतीय खाद्य निगम चेन्नई में क्षेत्रीय राजभाषा संगोष्ठी
हैदराबाद, भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, चेन्नई द्वारा 18 मार्च को कार्यालय परिसर में एक दिवसीय क्षेत्रीय राजभाषा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में निगम के तमिलनाडु क्षेत्र के क्षेत्रीय एवं मंडल कार्यालयों से अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।
जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार, कार्यक्रम का शुभारंभ ऐश्वर्या जे. द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ, तत्पश्चात महाप्रबंधक (क्षेत्र) प. मुत्तुमारन एवं मंचासीन वरिष्ठ अधिकारियों ने द्वीप प्रज्ज्वलन किया। उप-महाप्रबंधक (राजभाषा) अरुण कुमार ने स्वागत भाषण देते हुए अतिथियों, प्रतिभागी अधिकारियों व कर्मचारियों का स्वागत किया तथा संगोष्ठी आयोजन हेतु अवसर प्रदान करने के लिए महाप्रबंधक (तमिलनाडु क्षेत्र) का आभार प्रकट किया। अध्यक्षीय वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए प. मुत्तुमारन ने राजभाषा संगोष्ठी की आवश्यकता पर प्रकाश डाला हुए प्रतिभागियों को बताया कि तमिलनाडु क्षेत्र राजभाषा के कार्यान्वयन में अग्रणी है तथा भारत सरकार के सभी लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु प्रतिबद्ध है।
उद्घाटन सत्र में उप-महाप्रबंधक (क्षेत्र) संजीव कुमार, उप-महाप्रबंधक (सामान्य) गगन कुमार मिश्रा, उप-महाप्रबंधक (सामान्य) संजय कुमार बिस्वास, उप-महाप्रबंधक (लेखा) गौरव सक्सेना के साथ ही सहायक महाप्रबंधक (राजभाषा) कामता प्रसाद एवं प्रबंधक (राजभाषा) कुणाल कुमार गुप्ता उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें… ब्लू स्टार ने हैदराबाद में लांच किये नए रूम एयर कंडीशनर
संगोष्ठी के प्रथम सत्र में लोकेश कुमार शाह के.आर., स.श्रे. प्रथम (राजभाषा) ने राजभाषा कार्यान्वयन में आई.टी. टूल्स की आवश्यकता, महत्त्व एवं योगदान पर सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया और विभिन्न आई टूल्स जैसे भाषिणी, अनुवादिनी और गूगल पर अनुवाद होनेवाली कठिनाईयों पर प्रकाश डाला। समापन सत्र में उपस्थित प्रतिभागियों का मंचासीन वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमाण-पत्र वितरित किए। सेमिनार के अंत में सहायक महाप्रबंधक (राजभाषा) कामता प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ। सेमिनार का संचालन प्रबंधक (राजभाषा) कुणाल कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



