नियमित रूप से कचरा मुक्त हो शहर की सड़कें : कर्णन
हैदराबाद, जीएचएमसी आयुक्त आर.वी. कर्णन ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शहर की सड़कों की सफाई को प्राथमिकता देते हुए निरंतर निगरानी करें। उन्होंने कहा कि इस बात को सुनिश्चित किया जाए कि सड़कों की सफाई नियमित रूप से की जा रही है।
जीएचएमसी मुख्यालय में स्वच्छता पर आयोजित समीक्षा बैठक में आयुक्त ने कहा कि राज्य सरकार का प्रजा पालना प्रगति प्रणालिका कार्यक्रम पूरी गंभीरता से लागू किया जाए। अधिकारी इसके लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करें। कर्णन ने चेतावनी दी कि मुख्य सड़कों पर सफाई बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही संबंधित उपायुक्तों और एसडब्ल्यूएम के विभागीय अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई का कारण बनेगी। उन्होंने निर्देश दिया कि सुबह 10 बजे के बाद प्रमुख सड़कों पर सफाई कार्य दिखाई नहीं देना चाहिए, जिससे बेहतर योजना और समय पर निष्पादन सुनिश्चित हो सके।
यह भी पढ़ें… जून 2028 तक राज्य में किया जाएगा अद्भुत सड़कों का निर्माण : कोमटिरेड्डी
जवाबदेही पर जोर देते हुए आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता की प्राथमिक जिम्मेदारी उपायुक्तों और एसडब्ल्यूएम डीईई की है। हरित कचरे को हटाने की जिम्मेदारी एसडब्ल्यूएम विंग की होगी। आयुक्त ने मलबा, लंबे समय से जमा कचरे तथा हरित कचरे को शीघ्र हटाने के निर्देश दिए। साथ ही इसके लिए अतिरिक्त वाहनों की व्यवस्था करने की बात कही। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के वेतन का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर दिया। बैठक में स्वच्छता अतिरिक्त आयुक्त रवि किरण, जोनल आयुक्त प्रियंका अला, मंदा मकरंद, मुकुंद रेड्डी, उपायुक्त, एसडब्ल्यूएम डीईई तथा रामकी प्रतिनिधि उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





